
जयपुर— टोंक रोड पर मिनी बस बेकाबू होकर पलटी, एक दर्जन छात्र घायल
जयपुर। टोंक रोड पर रिंग रोड पुलिया के नजदीक रविवार सुबह एक मिनी बस बेकाबू होकर पलट गई। हादसे में मिनी बस में सवार एक दर्जन युवक घायल हो गए।
बस में सवार युवक एसआई का एक्जाम देने टोंक जा रहे थे। सूचना पर शिवदासपुरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को महात्मा गांधी अस्पताल पहुंचाया, जहां पर दो की स्थिति नाजुक है।
हादसे के बाद घटना स्थल पर चीख-पुकार मच गई। बस में करीब 26 युवक सवार थे। सभी युवक दुर्गापुरा से बस में सवार होकर परीक्षा देने टोंक जा रहे थे। इसी दौरान सुबह करीब पौने सात बजे यह हादसा हो गया।
एसआई संग्राम सिंह ने बताया कि हादसे की वजह बस की तेज रफ्तार रही है। घायलों का अस्पताल में उपचार जारी है। हादसे के बाद टोंक रोड पर जाम लग गया। क्रेन की मदद से बस को सीधा कर थाने पर खड़ा करवा कर यातायात को सुचारू करवाया गया।
फोटो— प्रतीकात्मक तस्वीर
Updated on:
07 Oct 2018 10:01 am
Published on:
07 Oct 2018 09:49 am
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
