जयपुर

सड़क हादसा: बाइक को पीछे से मिनी ट्रक ने मारी टक्कर, एक की मौत, घर में पसरा मातम

Road Accident: राजावास के जयपुर सीकर हाइवे पर हरमाड़ा थाना इलाके में टोडी बस स्टैण्ड के पास शुक्रवार सुबह पीछे से बाइक के मिनी ट्रक के टक्कर मारने से सवार युवक की मौत हो गई।

less than 1 minute read
Jul 15, 2023

चौमूं/पत्रिका। Road Accident: राजावास के जयपुर सीकर हाइवे पर हरमाड़ा थाना इलाके में टोडी बस स्टैण्ड के पास शुक्रवार सुबह पीछे से बाइक के मिनी ट्रक के टक्कर मारने से सवार युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव की शिनाख्त चौमूं शहर निवासी जोगियों का मोहल्ला निवासी के रुप में की। मृतक के साथ बैठा उसका साथी घायल हो गया। जिसका पुलिस ने उपचार करवाया।

हैड कांस्टेबल जगदीश प्रसाद ने बताया कि चौमूं के जोगियों का मोहल्ला निवासी शहादत खान (20) पुत्र शरीफ खान चौमूं से अपने साथी के साथ जयपुर जा रहा था। टोडी़ के पास बाइक के आगे चल रहे वाहन ने अचानक ब्रेक लगा दिए। इससे उसने बाइक के ब्रेक लगाए तो पीछे से आ रहे मिनी ट्रक ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में सवार शहादत खान की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं उसका साथी युवक के मामूली रूप से जख्मी हो गया। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों के सुपुर्द किया।

पुलिस ने बताया कि मिनी ट्रक व बाइक को थाने में लाकर खड़ा किया है। जोगियों का मोहल्ला निवासी संजय योगी ने बताया कि मृतक वेब डिजाइनिंग का कोर्स कर रहा था। इसी को लेकर वह बाइक से जयपुर रहा था। हादसे की सूचना से मृतक परिवार में कोहराम मच गया। एकत्र हुए लोगों ने मृतक के परिजनों को ढाढस बंधाया।

Published on:
15 Jul 2023 01:16 pm
Also Read
View All
राजस्थान बाल अधिकार संरक्षण आयोग में नियुक्तियों का मामला: पहले के 200 आवेदनों पर अब तक फैसला नहीं, तीसरी बार आवेदन प्रक्रिया शुरू

पत्रिका प्री-बजट संवाद में वक्ता बोले… ‘मेट्रो विस्तार, नो-पार्किंग जोन, पब्लिक ट्रांसपोर्ट मजबूत करने और आधारभूत सुविधाओं की जरुरत’

सेना के जवानों के बच्चों को पढ़ाई में बड़ी राहत, शहीदों के परिवारों को पूरी फीस से छूट, नई पहल से मिलेगा सहारा

Rajasthan State Highway: राजस्थान के इस स्टेट हाईवे की बदल जाएगी सूरत, 30 करोड़ होंगे खर्च, जयपुर को बड़ा फायदा

पार्किंग पर पर्ची पॉलिसीः दर-दर अलग दर…हर जगह एक ही ठसका-यहां तो यही रेट लगेगी

अगली खबर