
सीएम भजनलाल शर्मा समेत अन्य पुष्प अर्पित करते हुए (फोटो- @BhajanlalBjp)
चिकित्सा मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर की पत्नी का निधन हो गया था। बताया जा रहा है कि उनकी तबियत खराब होने पर उन्हें एक निजी अस्पताल में ले जाया गया था। जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया था।
वहीं, आज यानी शुक्रवार को गजेंद्र सिंह की पत्नी का अंत्येष्टि कार्यक्रम हुआ। कार्यक्रम में सीएम भजनलाल शर्मा शामिल हुए। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, 'राजस्थान सरकार में मेरे साथी एवं कैबिनेट मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर की धर्मपत्नी प्रीति कुमारी के देवलोकगमन के उपरांत आज खींवसर में अंत्येष्टि में सम्मिलित होकर पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी और शोक संतप्त परिजनों का ढांढस बंधाया। प्रभु श्रीराम दिवंगत पुण्यात्मा को अपने परम धाम में स्थान दें। ॐ शांति!'
गजेंद्र सिंह की पत्नी प्रीति बुधवार रात खाना खाने के बाद अपने कमरे में सोने चली गई थीं और जब सुबह तक नहीं उठीं तो परिवार के लोगों ने जगाने का प्रयास किया। लेकिन कोई प्रतिक्रिया नहीं हुई। ऐसे में उन्हें एसएमएस अस्पताल ले जा रहे थे, लेकिन तबीयत गंभीर होने के कारण प्रीति को एक निजी अस्पताल में ही दिखाया गया, जहां उन्हें डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया था।
डॉक्टरों ने शुरुआती जांच के बाद बताया, प्रीति कुमारी की मौत संभवतः हार्ट अटैक, विशेषकर साइलेंट अटैक के कारण हुई है। प्रीति के निधन से परिवार, परिचितों और राजनीतिक हलकों में शोक की लहर है। प्रीति विनम्र और पारिवारिक महिला थीं।
Updated on:
06 Jun 2025 03:28 pm
Published on:
06 Jun 2025 02:43 pm
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
