23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राजस्थान के चिकित्सा मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर की पत्नी प्रीति कुमारी का निधन, साइलेंट अटैक बताया जा रहा कारण

Gajendra Khinvsar Wife Passed Away: राजस्थान सरकार में चिकित्सा मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर की पत्नी प्रीति कुमारी का गुरुवार सुबह निधन हो गया। उन्हें अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद जयपुर के एक निजी अस्पताल ले जाया गया था।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Arvind Rao

•

Updated: 5 Jun 2025, 11:59 AM IST

Died

गजेंद्र सिंह खींवसर और उनकी पत्नी (फोटो- पत्रिका)

Gajendra Singh Khinvsar Wife Passed Away: राजस्थान सरकार में चिकित्सा मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर की पत्नी का निधन हो गया। बताया जा रहा है कि उनकी तबियत खराब होने पर उन्हें एक निजी अस्पताल में ले जाया गया था। जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

परिवार से मिली जानकारी के मुताबिक, गजेंद्र सिंह की पत्नी प्रीति कुमारी बुधवार रात खाना खाने के बाद अपने कमरे में सोने चली गई थीं, और जब सुबह तक नहीं उठीं तो परिवार के लोगों ने जगाने का प्रयास किया। लेकिन कोई प्रतिक्रिया नहीं हुई। ऐसे में उन्हें एसएमएस अस्पताल ले जा रहे थे, लेकिन तबीयत गंभीर होने के कारण प्रीति को एक निजी अस्पताल में ही दिखाया गया, जहां उन्हें डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़ें : भाजपा का राजस्थान में नया प्रयोग, इस निर्दलीय विधायक को दी बड़ी जिम्मेदारी, पार्टी नेताओं बोले- आज तक ऐसा नहीं हुआ

डॉक्टरों ने जांच में क्या बताया

डॉक्टरों ने शुरुआती जांच के बाद बताया, प्रीति कुमारी की मौत संभवतः हार्ट अटैक, विशेषकर साइलेंट अटैक के कारण हुई है। बता दें कि प्रीति के निधन से परिवार, परिचितों और राजनीतिक हलकों में शोक की लहर है। प्रीति विनम्र और पारिवारिक महिला थीं।


मुख्यमंत्री और कैबिनेट सहयोगियों सहित कई जनप्रतिनिधियों ने चिकित्सा मंत्री को शोक संदेश भेजे हैं और परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की है। राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार की संभावना जताई जा रही है। अंतिम संस्कार की तिथि और समय की औपचारिक घोषणा मंत्री कार्यालय द्वारा जल्द ही किया जाएगा।

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग