
दूध में मिलावट करने वालों को मंत्री जोराराम कुमावत ने चेताया, बख्शा नहीं जाएगा
Minister Joraram Kumawat Warned : डेयरी एवं पशुपालन मंत्री जोराराम कुमावत ने कहा कि जो आपराधिक तत्व दूध में मिलावट कर रहे हैं, उन्हें उस दूध को पहले अपने घर में उपयोग में लेना चाहिए जिससे पता चले कि वे कितना बड़ा गुनाह कर रहे हैं। साथ ही दूध में मिलावट करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। यह बात डेयरी मंत्री ने जयपुर डेयरी परिसर में छह नए डेयरी उत्पादों (पुदीना व तड़का छाछ, गाय का दूध व आइसक्रीम के तीन नए लेवर) के लॉन्चिंग कार्यक्रम मेें कही।
राजस्थानके डेयरी एवं पशुपालन मंत्री जोराराम कुमावत ने सहकारी डेयरियों की ओर से दूध व उससे बने उत्पादों में मिलावट की रोकथाम के लिए अभियान चलाने की बात कही। मंत्री ने गाय के दूध थार अमृत को लॉन्च करते हुए कहा कि उपभोक्ताओं को गाय का शुद्ध व पौष्टिक दूध उपलब्ध करवाना पुण्य का काम है। वहीं, गृह एवं गोपालन राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढम ने जयपुर डेयरी की कार्यप्रणाली की भी प्रशंसा की और एक कमेटी गठित कर अन्य डेयरियों में सुधारात्मक कदम उठाने की बात कही। इस दौरान पशुपालन एवं गोपालन विभाग के प्रमुख शासन सचिव विकास सीताराम भाले व जयपुर डेयरी एमडी मनीष फौजदार भी मौजूद थे।
यह भी पढ़ें -
आरसीडीएफ की एमडी सुषमा अरोड़ा ने कहा कि जल्द ही सरस ऊंटनी के दूध से बने बिस्कुट, मिल्क पाउडर जैसे कुछ अन्य प्रोडक्ट भी लॉन्च करेगी। जयपुर डेयरी के चेयरमैन ओम पूनिया ने दूध के दाम 1 से 2 रुपए प्रतिलीटर बढ़ने के भी संकेत दिए हैं। सरकार को भी फैट प्राइज बढ़ाना चाहिए ताकि दूध उत्पादकों को लाभ मिल सके।
यह भी पढ़ें -
Updated on:
02 Jul 2024 01:16 pm
Published on:
02 Jul 2024 01:16 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
