30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आदेशों में गड़बड़ी, करौली जिले के तबादले किए अलवर जिला शिक्षा अधिकारी ने!

तबादलों में फेल हुए अधिकारी, कहीं नाम गलत तो कहीं पता गलत,खुद के नाम और पद भी सही से नहीं देख पा रहे हैं अधिकारी, आंखें मूंद कर हस्ताक्षर कर रहे हैं अधिकारी
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

MOHIT SHARMA

•

Updated: 10 Jun 2018, 11:21 AM IST

Third grade teachers

Mistake in 3rd Grade Teacher Transfer List in Rajasthan

जयपुर। चुनावी साल में शिक्षा विभाग में इन दिनों जमकर तबादले हो रहे हैं। अधिकारी अपनी मर्जी से ही तबादला आदेश जारी कर रहें। हालात ये हैं कि अधिकारी ये भी नहीं देख रहे कि जिस तबादला सूची पर वे हस्ताक्षर करे हैं वह उनकी है भी या नहीं।
हाल ही करौली के जिला शिक्षा अधिकारी ने तो कमाल ही कर दिया। तबादला सूची पर स्वयं के नाम पर मोहर अलवर की लगा दी। इस आदेश से शिक्षक परेशान होते रहे। शिक्षकों ने इस आदेश को फर्जी माना। पिछले दिनों भीलवाड़ा के दो शिक्षकों ने स्वयं के नाम का एक फर्जी तबादला आदेश जारी कर दिया था, जिसकी वजह से शिक्षक इस आदेश को लेकर भी परेशान रहे।

डीईओ करौली और मुहर अलवर की
करौली के जिला शिक्षा अधिकारी(प्रथम) माध्यमिक ने 52 शिक्षकों और कार्मिकों की तबादला सूची जारी की। तबादला आदेशों में उन्होंने अपना नाम तो हरीराम मीना सही लिखा, लेकिन अपने आप को जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक प्रथम, अलवर बताया। अब इस आदेश के जारी होने के बाद शिक्षक इसे फर्जी आदेश समझ रहे हैं। हालांकि जिला शिक्षा अधिकारी मीणा ने बाद में आज सुबह संशोधित आदेश भी निकाल दिया, लेकिन पुराना आदेश अभी तक साईट पर पड़ा है, जिससे शिक्षक परेशान हो रहे हैं। जिला शिक्षा ने जो आदेश दोबारा जारी किया उसमें डिस्पेच नंबर पहले वाली ही जा रहे हैं। जिला शिक्षा अधिकारी मीणा ने बताया कि तबादला आदेश अलवर के आदेश से कॉपी किया था, इसलिए गलती हो गई, अब संशोधित निकाल दिया है। जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक करौली के कार्यालय आदेश पर ऊपर करौली और नीचे अलवर जिला शिक्षा अधिकारी लिखा हुआ था, जिसे बाद में ठीक किया गया।

पहले पेज पर डीईओ प्रथम बाद में द्वितीय
अजमेर के माध्यमिक जिला शिक्षा अधिकारी ने तबादला आदेशों में पहले स्वयं को जिला शिक्षा अधिकारी प्रथम तेजपाल उपाध्याय लिखा और बाद में जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक द्वितीय अजमेर लिखा। जबकि तबादला सूची एक ही है।

जयपुर में आदेशों में लिखा डीईओ प्रथम
जयपुर जिला शिक्षा अधिकारी ने 453 शिक्षकों और कार्मिकों की सूची जारी की। सूची में हस्ताक्षर महेश चंद गुप्ता जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक प्रथम, जयपुर के नाम से किए। ऐसे में शिक्षक सूची को लेकर परेशान रहे। शिक्षकों का कहना था कि ये सूची तो डीईओ प्रथम की आई और द्वितीय की आना बाकी है। बाद में पता चला की डीईओ ने आदेश माध्यमिक प्रथम के नाम से निकाल दिए थे, जबकि ये जिलेभर के एक ही आदेश थे।

पहले भी की गड़बड़ी
पूर्व में उपनिदेशक माध्यमिक शिक्षा जयपुर मंडल मुकेश कुमार शर्मा ने अपने स्वयं के हस्ताक्षर ही सूचियों पर गलत कर दिए थे। उन्होंने मुकेश कुमार यादव के नाम पर हस्ताक्षर कर दिए थे।

कार्यमुक्त और कार्यग्रहण के आदेश में भी गफलत
अभी तबादला आदेशों को लेकर शिक्षकों की परेशानी को देखते हुए निदेशक प्रारंभिक शिक्षा श्याम सिंह राजपुरोहित ने एक आदेश जारी किए, जिससे गफलत की स्थिति पैदा हो गई। निदेशक ने कार्यग्रहण कराने और कार्यमुक्त करने के आदेश में दोनों जगह ही कार्यग्रहण लिख दिया।