20 जनवरी 2026,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

विधायक गोपाल शर्मा ने किया सावित्री बाई फुले की प्रतिमा का लोकार्पण

जयपुर में सावित्री बाई फुले की 128वीं पुण्यतिथि के अवसर पर सोमवार को विधायक गोपाल शर्मा ने स्वेज फार्म सर्किल पर सावित्री बाई फुले की प्रतिमा का लोकार्पण किया।

less than 1 minute read
Google source verification
mla gopal sharma

जयपुर। सावित्री बाई फुले की 128वीं पुण्यतिथि के अवसर पर सोमवार को विधायक गोपाल शर्मा ने स्वेज फार्म सर्किल पर सावित्री बाई फुले की प्रतिमा का लोकार्पण किया।

इस अवसर पर विधायक गोपाल शर्मा ने कहा कि महापुरुष हम सब के लिए प्रेरणा के स्रोत है। सावित्री बाई ने नारी शिक्षा के द्वार खोले, आज भारतीय नारी के विकास का श्रेय कहीं ना कहीं सावित्री बाई फुले को जाता है। सावित्री बाई के त्याग और समर्पण का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा वह अपने जीवन की अंतिम सांस तक पीड़ित और वंचित लोगों सेवा की।

ऐसी महान शख्सियत की प्रतिमा का लोकार्पण करते हुए मुझे गर्व महसूस हो रहा है। इस अवसर पर सर्व समाज के अनेक लोग उपस्थित रहे। सिविल राइट्स सोसायटी के प्रदेशाध्यक्ष मनफूल सैनी के अनुरोध पर गोपाल शर्मा ने सावित्रीबाई फुले की प्रतिमा का लोकार्पण किया।

इस अवसर पर विनोद शर्मा वरिष्ठ उपाध्यक्ष, सुरेश चन्द्र सैनी विधि सलाहकार, चिरंजीलाल सैनी प्रदेशाध्यक्ष अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन, रमेश सैनी प्रदेश अध्यक्ष आरएनए , डीपी सैनी पूर्व सुपरिंटेंडेंट इंजीनियर आदि अनेक गणमान्य लोगों ने श्रद्धांजलि अर्पित की।