
प्रभास पाटण. गिर सोमनाथ जिले में ध्वनि प्रदूषण फैलाने वाले अनाधिकृत मॉडिफाइड साइलेंसर वाले 27 वाहनों को पुलिस ने जब्त किया।
पुलिस अधीक्षक जयदीपसिंह जाडेजा के मार्गदर्शन में 25 से 31 जुलाई तक सात दिवसीय अभियान आयोजित किया गया। इसके तहत ट्रैफिक पुलिस के उप निरीक्षक वी.एन. मोरवाडिया व टीम ने वेरावल पाटण संयुक्त नगर पालिका क्षेत्र में कार्रवाई की। इस दौरान कुल 27 वाहन जब्त कर 84,300 रुपए का जुर्माना वसूल किया गया।
.......
कैप्शन - वेरावल पाटण संयुक्त नगर पालिका क्षेत्र में मॉडिफाइड साइलेंसर वाले जब्त वाहन।
Updated on:
02 Aug 2026 06:01 am
Published on:
02 Aug 2026 06:01 am
