28 जनवरी 2026,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जयपुर

Aaj Ka Rashifal: आज इन राशिवालों को मिलेगी गुड न्यूज

Monday Horoscope : आज सोमवार के दिन मेष राशि वाले कार्यस्थल पर व्यर्थ के विवादों से दूर रहें। वृश्चिक राशि वालों को कार्यस्थल पर नवीन उपलब्धियों के साथ लाभ मिलेगा और मीन राशि वालो को धन प्राप्ति हो सकती है।

Google source verification

Monday Horoscope : आज सोमवार के दिन मेष राशि वाले कार्यस्थल पर व्यर्थ के विवादों से दूर रहें। वृश्चिक राशि वालों को कार्यस्थल पर नवीन उपलब्धियों के साथ लाभ मिलेगा और मीन राशिवालों को धन प्राप्ति हो सकती है। अगर आप भी जानना चाहते हैं कि आपका सोमवार का दिन आपकी राशि के हिसाब से कैसा रहने वाला है। जानें अपनी राशि के हिसाब से आपका आज का राशिफल-

मेष : कार्यस्थल पर व्यर्थ के विवादों से दूर रहें। परिवारजनों की तरक्की होगी। परिवार में आप का महत्व बढे़गा। आर्थिक लाभ सम्भव है।

 

वृषभ : व्यापारिक योजनाएं फलीभूत होंगी। कर्ज की पूर्णता होगी। दूसरों के कार्य में हस्तक्षेप न करें, अन्यथा विवाद सम्भव है। रोजगार में पदोन्नति होगी।

 

मिथुन : किसी भी कार्य में दुस्साहस नहीं करें। कानूनी काम पक्ष में होंगे। प्रतिस्पर्धा से यश, सफलता मिलेगी। संतान से मदद प्राप्त होगी। प्रेम प्रसंग में उलझ सकते हैं।

 

कर्क : सेहत का ध्यान रखें। परिवार में सौहार्द का वातावरण रहेगा। अपने लक्ष्य को ध्यान में रखकर प्रयत्न करें, सफलता मिलेगी। अपनों से कटुवचनों का प्रयोग न करें।

 

सिंह : कार्यस्थल पर बिना मांगे सलाह न दें। कारोबार में आपके द्वारा लिए गए निर्णय लाभदायी होंगे। वैवाहिक निर्णय लेने में विलंब नहीं करें।

 

कन्या : निजी संबंधों में आज कोई फैसला लेना होगा। कई दिनों से चले आ रहे विवाद आज बड़ा रूप ले सकते हैं। धार्मिक यात्रा की रूप रेखा बनेगी।

 

तुला : बिना सोचे काम न करें। व्यापारिक कार्ययोजना को गुप्त रखना आपके हित में रहेगा। व्यावसायिक अनुकूलता बनी रहेगी। आत्मविश्वास व पराक्रम बढ़ेगा।

 

वृश्चिक : पारिवारिक शुभ कार्यों में शामिल होने से सुयश एवं सम्मान मिलेगा। कार्यस्थल पर नवीन उपलब्धियों के साथ लाभ के योग बनेंगे।

 

धनु : दोस्तों के साथ समय का दुरुपयोग न करें। आज विशेष लाभ होने की संभावना है समझदारी से विचार कर कार्य करें।

 

मकर : परिवार के रीति-रिवाजों को पूरा करने में समय व्यतीत होगा। व्यापारिक समस्याओं का समाधान संभव है। लंबे समय से रुका धन मिलेगा। धार्मिक कार्यो में रुचि बढ़ेगी।

 

कुम्भ : साझेदारी में ली गई भूमि, आवास की समस्याओं से परेशान रहेंगे। आर्थिक चिंता के कारण मन में असंतोष रहेगा। विदेश जाने के मन बनेगा।

 

मीन : व्यापार में आर्थिक मामलों पर ध्यान दें। कानूनी विवाद होने की संभावना है। सकारात्मक विचारों के कारण प्रगति के अवसर मिलेंगे। धन प्राप्ति हो सकती।