23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राजस्थान में विदाई के बाद भी गरज सकते हैं मानसूनी मेघ

अगले सप्ताह के मध्य तक उत्तर पूर्वी हिस्सों में राहत की बौछारें गिरने के आसार है। प्रदेश से आज दक्षिण पश्चिमी मानसून विदाई लेगा।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Santosh Trivedi

•

Updated: 27 Sep 2017, 12:29 PM IST

rain in sriganganagar

बरसात से खिले चेहरे-किसानों को मिला सुकून

जयपुर। अगले सप्ताह के मध्य तक उत्तर पूर्वी हिस्सों में राहत की बौछारें गिरने के आसार है। प्रदेश से आज दक्षिण पश्चिमी मानसून विदाई लेगा। इसकी घाेषणा आज हाे सकती है। प्रदेश से भले ही आज मानसून विदाई की औपचारिक घोषणा हो जाए, लेकिन हिमालय के तराई क्षेत्र की ओर खिसका बादलों का एक समूह अगले सप्ताह के मध्य तक प्रदेश का रुखकर राहत की बौछारें बरसा सकता है।

फिलहाल प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में दिन में पारे का मिजाज गर्म बना हुआ है और सितंबर में मई जून जैसी गर्मी के हालात बने हुए हैं। हालांकि रात के तापमान में उतार-चढ़ाव रहने व हवा में मौजूद नमी से सर्दी के मौसम की आहट महसूस हो रही है। पश्चिमी मैदानी इलाकों में दिन का तापमान सामान्य से पांच डिग्री सेल्सियस तक ज्यादा रहने से भीषण गर्मी का सामना लोगों को करना पड़ रहा है। श्रीगंगानगर और चूरू जिले में बीते चौबीस घंटे के दौरान दिन का तापमान 40 डिग्री के पार पहुंच गया है।

मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार प्रदेश से मानसून की औपचारिक विदाई भले ही बुधवार शाम तक हो जाएगी, लेकिन अभी भी हिमालय तराई क्षेत्र में मानसून के बादल डटे हुए हैं और उत्तर पूर्वी राज्यों में बारिश का दौर बना हुआ है। ऐसे में तराई क्षेत्र से निचले इलाकों का रुख करने पर बादल प्रदेश की ओर भी बढ़ सकते हैं। इसके चलते अगले सप्ताह के मध्य तक प्रदेश के उत्तरी पूर्वी हिस्सों में बारिश होने की संभावना है।

राजधानी में आज सुबह आसमान साफ रहा वहीं हवा की थमी रफ्तार के चलते दिन के तापमान में बढ़ोतरी दर्ज हुई है। बीती रात के तापमान में पारा एक डिग्री उछलकर 26.4 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं आज सुबह नौ बजे शहर का तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ है। स्थानीय मौसम केंद्र के अनुसार शहर में आज छितराए बादलों की आवाजाही रहेगी लेकिन गर्मी के तीखे तेवरों से शहरवासियों को राहत मिलने की उम्मीद फिलहाल नहीं है।

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग