
Monsoon 2023 Forecast: जयपुर। मौसम विज्ञान विभाग ने मंगलवार को मानसून सीजन का पूर्वानुमान जारी किया। जिसके अनुसार प्रदेश के अधिकांश जिलों में मानसून सामान्य रहेगा। कुछ जिलों में सामान्य से कम वर्षा होगी। पड़ोसी राज्य गुजरात के मुकाबले राज्य में अपेक्षाकृत अधिक बारिश होने का अनुमान है। प्रदेश के पश्चिमी व उत्तर पश्चिमी हिस्से में बारिश मानसून कमजोर रह सकता है।
छह स्थानों पर पारा 40 डिग्री से अधिक
प्रदेश में गर्मी तेवर दिखाने लग गई है। तापमान में हर दिन 1-2 डिग्री तक की बढ़ोतरी हो रही है। मंगलवार को सुबह से ही गर्मी का असर शुरू हो गया। दिन में गर्म हवा चली। गर्मी के चलते बाजारों में आवाजाही कम रही। शाम ढलने के बाद ही लोग घरों से बाहर निकले।
घरों व दफ्तरों में पंखों की गति तेज हो गई। प्रदेश में सात स्थानों पर तापमान 40 डिग्री से अधिक दर्ज किया गया। कोटा में 40.2 डिग्री, बाड़मेर 40.4, टोंक में 40.5, डूंगरपुर में 40.4, जालोर में 40.7, बांसवाड़ा में 42.2 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। वहीं जयपुर में अधिकतम तापमान 37 डिग्री रहा।
Published on:
11 Apr 2023 08:37 pm
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
