21 दिसंबर 2025,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Weather Update: 2 हफ्तों के लिए मौसम विभाग ने जारी किया पूर्वानुमान, जानें कहां होगी बारिश

Weather Update: मानसून का दूसरा चरण भी लगभग खत्म हो चुका है। मानसून पर एक बार फिर से ब्रेक लग गया है। अगले दो सप्ताह तक यह ब्रेक जारी रहेगा।

2 min read
Google source verification

जयपुर

image

Kirti Verma

Aug 25, 2023

1.jpg

जयपुर। Weather Update: मानसून का दूसरा चरण भी लगभग खत्म हो चुका है। मानसून पर एक बार फिर से ब्रेक लग गया है। अगले दो सप्ताह तक यह ब्रेक जारी रहेगा। खास बात यह है कि मानसून के दूसरे चरण से पहले प्रदेश के 8 जिलों में बरसात 20 प्रतिशत से ज्यादा कम हुई थी।

दूसरा फेज भी इन जिलों में यह कमी पूरी नहीं कर पाया है। इन जिलों में अभी भी बरसात का आंकड़ा सामान्य से 20 फीसदी से ज्यादा कम है। बांसवाड़ा, बारां, बूंदी, चित्तौड़गढ़, डूंगरपुर, झालावाड़, कोटा, प्रतापगढ़ में अभी भी औसत के मुकाबले कम बरसात हुई है। सबसे ज्यादा कमी बारां में 39 प्रतिशत व डूंगरपुर में 33 प्रतिशत है।

यह भी पढ़ें : Weather Forecast: अगले 24 घंटे में यू टर्न लेगी मानसून की ट्रफ लाइन, मौसम विभाग की भविष्यवाणी, 26 अगस्त तक ऐसा होगा मौसम का हाल



अगस्त में पश्चिमी राजस्थान रहा सूखा
पश्चिमी राजस्थान में जून-जुलाई में खूब बरसात हुई मगर अगस्त महीना लगभग पूरा ही सूखा बीता है। बाड़मेर, बीकानेर, चूरू, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, जालोर में न के बराबर बरसात हुई है। वहीं पूर्वी राजस्थान के कुछ जिलों में दूसरे चरण में अच्छी बरसात से अभी बढ़त का कोटा बना हुआ है।

बरसात की यह स्थिति
स्थान ----- वास्तविक बरसात -------- औसत -------- कमी या वृद्धि
राजस्थान --- 415.7 ------------------- 345.6 -------- 20 फीसदी
पूर्वी राजस्थान -- 496.5 -------------- 496.1 ----------- 0 फीसदी
पश्चिमी राजस्थान -- 351.3 ---------- 226.6 ---------------- 55

यह भी पढ़ें : Weather Update: मानसून की ट्रफ लाइन हुई शिफ्ट, कल से बदलेगा मौसम



यहां बरसात की कमी
जिला ------------ वास्तविक ---------- औसत -------- कमी
बांसवाड़ा --------- 515.4 --------- 671.1 ------------ (-23)
बारां ------------ 405.6 ----------- 667.0 ----------- (-39)
बूंदी ----------- 386.5 ------------ 516.0 ----------- (-25)
चित्तौड़गढ़ ------- 442.6 -------- 571.9 ------------ (-23)
डूंगरपुर -------- 364.4 -------- 542.9 ------------ (-33)
झालावाड़ ----- 481.1 -------- 685.7 ------------- (-30)
कोटा ---------- 457.2 ------- 587.9 ------------- (-22)
प्रतापगढ़ ------ 541.0 -------- 700.7 ----------- (-23)