Rajasthan Dams Overflow: जयपुर। इस बार मानसून ने राजस्थान पर मेहरबानी की झड़ी लगा दी है। प्रदेश में इस वर्ष अब तक सामान्य से लगभग 88 प्रतिशत अधिक वर्षा दर्ज की गई है, जिससे अधिकांश बांध और जलाशय लबालब हो चुके हैं। जल संसाधन विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, राज्य के कुल 226 बांध पूरी तरह से भर चुके हैं या ओवरफ्लो हो चुके हैं, जिससे प्रदेशभर में जल समृद्धि की तस्वीर साफ नजर आ रही है।