मौसम विभाग के अनुसार, आज बीकानेर संभाग व शेखावाटी क्षेत्र में कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है। जयपुर, भरतपुर संभाग में भी कहीं-कहीं मध्यम से तेज बारिश होने की संभावना जताई है। भरतपुर, धौलपुर, करौली, डीग, सवाई माधोपुर, अलवर, दौसा, जयपुर, झुंझुनू और सीकर जिले के कुछ भागों में 3 अगस्त से पुनः भारी बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी होने की प्रबल संभावना है। इस दौरान 4 अगस्त को भरतपुर, धौलपुर, करौली, डीग, सवाई माधोपुर व आसपास के जिलों में कहीं-कहीं अतिभारी बारिश होने की संभावना है।