जयपुर की लाइफलाइन बीसलपुर डेम बीते सप्ताहभर से ओवरफ्लो हो रहा है। गुरूवार सुबह भी डेम के खुले तीन गेटों से पानी की निकासी लगातार की जा रही है। दूसरी तरफ डेम के नजदीक के राजमहल गांव में इन दिनों जश्न का माहौल है। डेम ओवरफ्लो होने की खुशी में कस्बे में जल्द ही बड़े समारोह का आयोजन होने वाला है। जिसके आयोजन पर करीब एक करोड़ रुपए खर्च होने का अनुमान है। बताया जा रहा है कि समारोह में कस्बे के 10 हजार लोगों को भोजन प्रसादी का निमंत्रण भी मिलने वाला है।