24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Bisalpur Dam: बीसलपुर छलका, उम्मीदें छलकीं… बनास बनी जीवनधारा, प्रति सेकंड इतना जा रहा पानी

जयपुर की जीवनरेखा बीसलपुर डेम इस साल जुलाई माह में ही जमकर छलक रहा है। इस डेम में नए कीर्तिमान बनने के साथ ही जयपुर, अजमेर और टोंक को भरपूर पानी की सप्लाई भी मिलने वाली है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

टोंक

•

image

Anand Prakash Yadav

•

Updated: 29 Jul 2025, 9:59 AM IST

Bisalpur Dam Overflow: जयपुर की जीवनरेखा बीसलपुर डेम इस साल जुलाई माह में ही जमकर छलक रहा है। इस डेम में नए कीर्तिमान बनने के साथ ही जयपुर, अजमेर और टोंक को भरपूर पानी की सप्लाई भी मिलने वाली है। त्रिवेणी में भी पानी का बहाव 4 मीटर से ज्यादा रहने पर आगामी दिनों में डेम के कुछ और गेट खोले जाने के संकेत जल संसाधन विभाग के अधिकारियों ने दिए हैं। हालांकि मंगलवार सुबह डेम से हो रही पानी की निकासी को कम किया गया है।

भीलवाड़ा में मूसलाधार बारिश से बढ़ा फ्लो

बीते सोमवार को भीलवाड़ा जिले में हुई मूसलाधार बारिश के कारण त्रिवेणी संगम में भी पानी का बहाव तेज हो गया है। दो दिन पहले जहां त्रिवेणी में बहाव 3 मीटर के आसपास रहा वहीं बीती शाम से यह बढ़कर 4.50 मीटर जा पहुंचा। जिसके चलते डेम से प्रति सैकंड 84 हजार क्यूसेक पानी बनास नदी में छोड़ा गया। मंगलवार सुबह पानी की निकासी घटकर 72 हजार क्यूसेक प्रति सैकंड कर दी गई है। मंगलवार सुबह डेम का जलस्तर 315.50 आरएल मीटर पर स्थिर है और पानी की अतिरिक्त आवक की निकासी हो रही है।

डेम के खुले छह गेट से पानी की निकासी

बीसलपुर डेम स्थित कंट्रोल रूम के अनुसार मंगलवार सुबह डेम के गेट संख्या 8, 13 को 1-1 दो मीटर, 9 नंबर 12 मीटर 2-

2 मीटर और गेट संख्या 10 व 11 तीन-तीन मीटर खोलकर पानी की निकासी की जा रही है। त्रिवेणी संगम में पानी का बहाव ​अब भी तेजी से हो रहा है। जिसके कारण डेम से छोड़े जा रहे पानी की मात्रा में बढ़ोतरी होने के आसार हैं।

बीसलपुर डेम अब तक 8 बार छलका

2004 में निर्माण के बाद पहली बार गेट खुले
2006 में दूसरी बार छलका बांध
2014 में तीसरी बार खोले गए गेट
2016 में भी बांध के खुले गेट
2019 में बांध के 17 गेट खोले
2022 में भी छलका बांध
2024 में सातवीं बार छलका डेम
2025 इस साल जुलाई में ही छलका डेम

वन सोमवार को भगदड़ के हालात

बीसलपुर डेम के कैचमेंट एरिया पर वन सोमवार के अवसर पर भारी भीड़ रही। डेम स्थित गोकर्णेश्वर महादेव मंदिर में दर्शन करने श्रद्धालु पहुंचे। जिसके चलते कैचमेंट पर भारी भीड़ मौजूद रहने पर भगदड़ की स्थिति बन गई। लोगों की भीड़ को लेकर गोकर्णेश्वर महादेव मंदिर से लेकर पुलिस चौकी तक लगभग एक किलोमीटर क्षेत्र में दिनभर जाम लगा रहा। वाहनों की लम्बी कतारें लगी रही जहां वाहनों को हटाने के लिए भीड़ के बीच प्रशासन बैबस नजर आया। इधर बांध क्षेत्र में भीड़ को लेकर मंदिर में भगदड़ होने से बाल बाल बच गई । शाम होने के बाद लोगों की भीड़ कम होने पर प्रशासन ने राहत की सांस ली। गौरतलब है कि अगर बांध के गेटों से पानी की निकासी जारी रही तो आगामी रविवार व श्रावण मास के आखिरी वन सोमवार को ओर अधिक लोगों की भीड़ उमड़ने की संभावनाएं व्यक्त की जा रही है।