मौसम विभाग के मुताबिक पिछले 24 घंटों में बाड़मेर में 13.7 मिमी बारिश इस बीच, गुरुवार को प्रदेश के अधिकांश जिलों में बारिश नहीं हुई। बादल छाए मगर कुछ ही स्थानों पर हल्की बारिश हुई। केवल बाड़मेर में 13.7, श्रीगंगानगर में 8.4 और बारां में 3.5 मिमी बारिश दर्ज की गई। इसके अलावा जयपुर, जैसलमेर में हल्की बारिश हुई।