पांच जिलों से आता है पानी
बीसलपुर बांध में पानी की आवक राजसमंद, चित्तौडगढ़़, भीलवाड़ा, अजमेर व टोंक जिले से होती है, जिसे कैचमेंट एरिया माना गया है। बांध परियोजना के अभियंताओं के अनुसार बांध में पानी की मुख्य आवक चित्तौडगढ़ व भीलवाड़ा जिलों से होना माना जाता है, जिसमें बनास नदी मुख्य आवक का स्रोत है। वहीं खारी व डाई नदियां भी पानी के भराव में सहायक है। बनास नदी में बीसलपुर बांध से पूर्व मातृकुंडिया, गोवटा, कोठारी, जैतपुरा मुख्य बांध है।