केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने मंजूरी दे दी
नेशनल हैल्थ मिशन से मिली जानकारी के अनुसार प्रदेश में बाड़़मेर, बांसवाड़़ा़ा, धौलपुर, जैसलमेर , जालोर, करौली, उदयपुर , चित्तौड़़, भरतपुर और सिरोही में मातृ व शिशु मृत्युदर सर्वाधिक है। बताया जा रहा है कि इन जिलों में विशेषज्ञ चिकित्सक जाना ही नहीं चाहते हैंं। लिहाजा नेशनल हैल्थ मिशन शिशु रोग, निश्चेतन और स्त्री रोग विशेषज्ञों को तीन गुना वेतन पर लेने की तैयारी कर रहा है। इसके लिए केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने मंजूरी दे दी है और अब विशेषज्ञ चिकित्सकों को इन क्षेत्रों में सेवाएं देने पर प्रतिमाह ढाई लाख रुपए तक मासिक वेतन दिया जाएगा।