
Mother killed son
Rajasthan News: चालीस साल की महिला ने अपने से आधी उम्र के प्रेमी के लिए अपने ही बेटे को तालिबानी तरीके से खतरनाक मौत दी। अपने ही दुपट्टे से गला घोटा, हाथ बांधे, नशा दिया और फिर सिर कुचल दिया। इतना करने पर भी शर्म नहीं आई और दो दिन अपने प्रेमी के साथ रही। लेकिन सोशल मीडिया के जरिए बच्चे की पहचान हो गई और केस धीरे धीरे खुलता चला गया। मामला अजमेर जिले के भिनाय थाना इलाके का है।
पुलिस ने बताया कि राममालिया गांव में रहने वाली संगीता ने अपने प्रेमी लालाराम के साथ मिलकर अपने आठ साल के बेटे की निर्मम तरीके से हत्या कर दी। हत्या करने के बाद दो दिन उसके साथ रही। पुलिस ने बताया कि आठ साल के बेटे विशाल का शव जंगल से बरामद हुआ। उसके हाथ पीछे की ओर बंधे हुए थे, सिर और गर्दन पर चोट के गंभीर निशान थे। पुलिस ने इस फोटो को सोशल मीडिया पर डाला तो विशाल के चाचा ने उसे पहचान लिया और पुलिस से संपर्क किया।
पता चला कि विशाल तीन दिन पहले अपनी मां संगीता के साथ रवाना हुआ था। अब संगीता की तलाश शुरू की दी गई। पुलिस को सूचना मिली की संगीता, गांव के नजदीक ही रहने वाले लालाराम नाम के एक मजदूर के साथ देखी गई थी। पुलिस ने दोनो को तलाश लिया और अरेस्ट कर लिया। दोनो ने कहा कि साथ रहने के लिए विशाल को रास्ते से हटाना पड़ा। संगीता की शादी साल 2013 में हुई थी। वह इलाहबाद की रहने वाली है। उसका एक बेटा इलाहबाद है और दूसरा उसके साथ रह रहा था। इस बीच संगीता की पहचान लालाराम से हुई और दोनो में प्रेम हो गया। लेकिन इस बारे में छोटा बेटा विशाल परिवार के लोगों को बताने की धमकी देने लगा तो मां और उसके प्रेमी ने विशाल को रास्ते से हटा दिया।
Published on:
02 Dec 2023 11:29 am
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
