
Gehlot
जयपुर। Chandrayaan 2 Latest News : अंतरिक्ष में एक बार फिर भारत ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है। भारत का मिशन चंद्रयान-2 लगातार सफलता की और आगे बढ़ रहा है। अभी तक के अपडेट के अनुसार चंद्रयान-2 ( Chandrayaan-2 ) चांद की कक्षा में पहुंच गया है।
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन के वैज्ञानिकों ने इतिहास रचते हुए चंद्रयान 2 को चांद की कक्षा में सफलतापूर्वक स्थापित कर दिया। मंगलवार सुबह 9 बजकर 2 मिनट पर चंद्रयान-2 को चांद की कक्षा मे स्थापित करने की प्रक्रिया सफलतापूर्वक पूरी की गई। इसके लिए यान में मौजूद तरल अपोगी मोटर ( LAM ) 1738 सेकंड तक फायर किया गया। राजस्थान समेत पूरी दुनिया में ISRO की सफलता पर बधाई दी जा रही है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ( Ashok Gehlot ) ने इसरो की सफलता पर बधाई दी।
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने किया ट्वीट..
राष्ट्रिय लोकतांत्रिक पार्टी के मुखिया ( RLP Chief ) व नागौर जिले से सांसद हनुमान बेनीवाल ( Hanuman Beniwal ) ने भी इसरो की सफलता पर बधाई दी। बेनीवाल ने अपने आधिकारिक Twitter Account से प्रधानमंत्री मोदी ( PM Narendra Modi ) के ट्वीट को रीट्वीट कर ISRO Team को बधाई दी।
दूसरी बार हासिल की कामयाबी
यह लगातार दूसरा मौका है जब भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन के वैज्ञानिकों ने लूनर ऑर्बिट इंसर्शन (एलओआई) में शत-प्रतिशत कामयाबी हासिल की है। पहले चंद्र मिशन chandrayaan-1 को भी पहले ही प्रयास में भारतीय वैज्ञानिकों ने सफलतापूर्वक चांद की कक्षा में स्थापित कर दिया था।
7 सितंबर को चांद के दक्षिणी ध्रुव पर उतरेगा
फिलहाल चंद्रयान चांद की 118 गुना 18072 किमी वाली कक्षा में चक्कर काट रहा है। 2 सितम्बर को चंद्रयान-2 के आर्बिटर से लैंडर अलग होगा और चांद पर उतरने के लिए चल पड़ेगा। लैंडर 7 सितम्बर को चांद के दक्षिणी ध्रुव पर उतरेगा।
Published on:
20 Aug 2019 06:28 pm
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
