
रेल मंत्री से मुलाकात करते सांसद दुष्यंत सिंह। फोटो: पत्रिका
जयपुर। सांसद दुष्यंत सिंह ने मंगलवार को संसद भवन में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात की। उन्होंने क्षेत्र में ट्रेनों के ठहराव, विस्तार एवं नई ट्रेनों के संचालन से जुड़े मुद्दों पर बात की। उन्होंने रेल मंत्री को 16 सूत्री ज्ञापन भी दिया।
क्षेत्रीय रेलवे सलाहकार समिति के सदस्य धीरज गुप्ता ने बताया कि सांसद दुष्यंत सिंह ने भवानीमंडी, चौमहला, बारां, अटरू, सालपुरा, छबड़ा व चौकी मोतीपुरा में लंबी दूरी की ट्रेनों के ठहराव की मांग उठाई।
सांसद दुष्यंत सिंह ने चौमहला में गांधीधाम- श्रीमाता वैष्णोदेवी कटरा व डॉ अम्बेडकर नगर-नई दिल्ली सुपरफास्ट, भवानीमंडी में पश्चिम एक्सप्रेस सहित नई दिल्ली-इंदौर, गांधीधाम-हावड़ा, बांद्रा टर्मिनस-हाजीपुर सहित अन्य ट्रेनों के ठहराव की मांग भी उठाई।
-श्रीगंगानगर-झालावाड़ एक्सप्रेस को अकलेरा तक बढ़ाने, कोटा से खिलचीपुर एवं बीना तक नई ट्रेनें संचालित करने एवं बारां को सीधे दिल्ली से जोड़ना।
-बारां, बीना, रुठियाई एवं झालावाड़ में पिट लाइनों के निर्माण।
-बारां में हमसफ़र एक्सप्रेस सहित अटरु में इंटरसिटी, संपूर्ण में दयोदय, छबड़ा में लालगढ़-पुरी एवं दुर्ग-अजमेर ट्रेनों का ठहराव हो।
-अटरू में रेलवे फाटक संख्या 55 पर अंडरपास निर्माण।
Updated on:
17 Dec 2025 08:14 am
Published on:
17 Dec 2025 07:29 am

बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
