8 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

29 जून को मुख्यमंत्री रोजगार उत्सव-2024 पूरे राज्य में मनाया जाएगा, मुख्य सचिव सुधांश पंत ने दिए निर्देश

Mukhyamantri Rojgar Utsav 2024 : राजस्थान के मुख्य सचिव सुधांश पंत ने बताया कि 29 जून को राज्यभर में मुख्यमंत्री रोजगार उत्सव का आयोजन किया जाएगा। मुख्य सचिव सुधांश पंत ने अफसरों को निर्देश दिया कि मुख्यमंत्री रोजगार उत्सव-2024 व्यापक स्तर पर मनाया जाए।

less than 1 minute read
Google source verification
Mukhyamantri Rojgar Utsav 2024 will be celebrated across Rajasthan on 29 June Chief Secretary Sudhansh Pant instructions

29 जून को मुख्यमंत्री रोजगार उत्सव-2024 पूरे राज्य में मनाया जाएगा

Mukhyamantri Rojgar Utsav 2024 : राजस्थान में 29 जून को पूरे राज्य में मुख्यमंत्री रोजगार उत्सव का आयोजन किया जाएगा। मुख्य सचिव सुधांश पंत ने रविवार को शासन सचिवालय में मुख्यमंत्री रोजगार उत्सव 2024 की तैयारियों के संबंध में बैठक ली। साथ ही अधिकारियों को दिशा निर्देश प्रदान किए। मुख्य सचिव सुधांश पंत ने बताया कि 29 जून 2024 को राज्यभर में मुख्यमंत्री रोजगार उत्सव का आयोजन किया जाएगा। जिसमें 20 हज़ार से अधिक नवनियुक्त कार्मिक शामिल होंगे। महोत्सव में मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा नव नियुक्त राजकीय कार्मिकों के उत्साह-वर्धन के लिए उन्हें संबोधित करेंगे तथा चयनित कार्मिकों से संवाद भी करेंगे।

टैगोर इंटरनेशनल स्कूल मानसरोवर जयपुर में होगा आयोजन

मुख्य सचिव सुधांश पंत ने आयोजन के सफल क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के लिए संबंधित विभागों के अधिकारियों को दिशा-निर्देश प्रदान किए तथा उनसे सुझाव भी लिए। उन्होंने बताया कि राज्य स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन जयपुर में मानसरोवर स्थित टैगोर इंटरनेशनल स्कूल के ऑडिटोरियम में किया जाएगा। जिला स्तर पर महोत्सव के आयोजन के लिए स्थान का चयन जिला प्रशासन द्वारा किया जाएगा। यह उत्सव सरकार के रोजगार प्रदान करने के प्रयासों का ही परिणाम है।

यह भी पढ़ें -

Good News : शिक्षा विभाग की नई पहल, अब सरकारी स्कूलों में भी लगेंगे टॉपर विद्यार्थियों के फोटो

उपस्थिति प्रमाण पत्र और वेलकम किट बांटे जाएंगे

मुख्य सचिव सुधांश पंत ने बताया कि मुख्यमंत्री रोज़गार उत्सव में उपस्थित सभी कार्मिकों को उपस्थिति प्रमाण पत्र के अलावा वेलकम किट का वितरण किया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों से नवनियुक्त राजकीय कार्मिकों की शत प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक में संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित रहें।

यह भी पढ़ें -

राजस्थान आवासन मंडल का बड़ा फैसला, आवास-फ्लैट्स पंजीकरण की अंतिम तिथि 15 जुलाई तक बढ़ाई