
जयपुर।
निकाय चुनाव ( Nagar Nikay Chunav 2019 ) के लिए कांग्रेस और बीजेपी की सूचियां जारी होना शुरू हो गईं हैं। लेकिन इस बीच दावेदारों को लेकर पत्रिका की पड़ताल में कई चौंकाने वाली और रोचक जानकारियां सामने आईं हैं। पड़ताल में सामने आया है कि इस बार 55 फ़ीसदी पुरुष दावेदारों ने या तो अपनी पत्नी को या फिर बेटी को दावेदारी के लिए आगे किया है।
दरअसल, प्रदेश में 49 निकायों के 2 हज़ार 105 वार्डों में पार्षद बनने के लिए 20 हजार दावेदार मैदान में हैं। इनमें आधे से ज़्यादा वो हैं जो मौजूदा पार्षद हैं या फिर वो हैं जो वर्षों से पार्षद बनने की तैयारी कर रहे हैं।
पार्षद बनने का सपना देख रहे नेताओं की उम्मीद को तब झटका लगा जब वार्ड महिला के लिए आरक्षित हो गया। ऐसे दावेदार अब पत्नी या अन्य महिला रिश्तेदार को आगे कर रहे हैं। यानी ये दावेदार अब पार्षद पति बनने की तैयारी कर रहे हैं।
पत्रिका टीम ने इन सभी निकायों के इस ट्रेंड का डेटा एनालिसिस किया तो पता चला कि ऐसे वार्डों में करीब 55 फीसदी दावेदार अब पार्षद पति बनने को तैयार हैं।
महिला आरक्षित वार्डों के लिए यों तो पुरुष दावेदार अपने घर की महिला रिश्तेदारों को आगे कर रहे हैं लेकिन सबसे अधिक संख्या पत्नियों की है। पुरुष दावेदार अपनी पत्नियों पर दांव खेल रहे हैं।उन्हें उम्मीद है कि पत्नी के नाम पर संगठन से टिकट भी मिल जाएगा।
पुरुष दावेदारों की पत्नियां मैदान में
निकाय महिला आरक्षित वार्ड आरक्षण से पहले पुरुष दावेदार अब पत्नियां दावेदार
बाड़मेर नप 18 11 08
बालोतरा नप 15 60 05
जैसलमेर नप 15 44 12
ब्यावर नप 20 40 30
नसीराबाद नपा 6 32 12
पुष्कर नपा 09 24 22
श्रीगंगानगर नप 22 122 24
सूरतगढ नपा 14 10 05
चूरू नप 20 60 15
सादुलपुर नपा 13 40 08
सीकर नप 22 45 08
नीमकाथाना नपा 12 18 03
झुंझुनूं नप 19 45 14
पिलानी नपा 18 15 5
बिसाऊ नपा 9 20 09
Updated on:
04 Nov 2019 12:47 pm
Published on:
04 Nov 2019 12:41 pm
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
