16 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कन्या सुरक्षा सर्किल पर गूंजा राष्ट्रगान, मुनिवृंद के सानिध्य में मनाया स्वतंत्रता दिवस

जयपुर

image

Newsdesk

Aug 16, 2026

Rajasthan

हुब्बल्ली. स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर कन्या सुरक्षा सर्किल पर श्रद्धा, राष्ट्रभक्ति और आध्यात्मिक चेतना से ओतप्रोत ध्वजारोहण समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम मुनि डॉ. आलोक कुमार एवं हिम मुनि के सानिध्य में संपन्न हुआ। महिला मंडल के विशेष आग्रह पर मुनि डॉ. आलोक कुमार और हिम कुमार ने लगभग डेढ़ किलोमीटर का विहार कर कन्या सुरक्षा सर्किल पहुंचकर समारोह की गरिमा बढ़ाई। सर्किल पर विधिवत राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। इसके बाद राष्ट्रगीत की मधुर धुन के साथ उपस्थित जनसमुदाय ने देश की एकता, अखंडता और समृद्धि के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। इस अवसर पर सभा के सदस्यों के साथ युवक परिषद, किशोर मंडल, महिला मंडल एवं कन्या मंडल के सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। आध्यात्मिक वातावरण में राष्ट्रप्रेम की भावना का अद्भुत संगम देखने को मिला। समारोह के दौरान मुनि डॉ. आलोक कुमार ने उपस्थित श्रद्धालुओं को मंगलपाठ सुनाया तथा देश, समाज और मानवता के कल्याण की मंगलकामना की। उन्होंने स्वतंत्रता दिवस को केवल राष्ट्रीय पर्व के रूप में मनाने के साथ-साथ जीवन में अनुशासन, सेवा, सद्भाव और राष्ट्र के प्रति कर्तव्यभाव को अपनाने की प्रेरणा दी।