
चेन्नई.
स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर गिंडी स्थित नेशनल सेंटर ऑफ एजिंग हॉस्पिटल, गिंडी में एक दान एवं सेवा कार्यक्रम आयोजित किया गया। राजस्थान यूथ एसोसिएशन (आरवाईए) काॅस्मो फाउंडेशन द्वारा पिछले लगभग तीन दशकों से अस्पताल के एक वार्ड को गोद लेकर निरंतर सेवा कार्य किया जा रहा है। अस्पताल को 50 ऊनी कंबल एवं स्ट्रेचर भेंट किए गए।नेशनल सेंटर ऑफ एजिंग हॉस्पिटल की निदेशक डॉ. दीपा उपस्थित थी। फाउंडेशन की ओर से काॅस्मो के अध्यक्ष राजेश रांका, सौरभ बाफना, राकेश ललवानी, राजेश जी. बाफना, संदीप बांटिया, अनिल कोठारी, अभय लोढ़ा, प्रवीण बोहरा, प्रवीण मेहता एवं अमित सुराणा उपस्थित रहे।
Updated on:
16 Aug 2026 06:01 am
Published on:
16 Aug 2026 06:00 am
