दिग्गज कांग्रेसी नेता व कांग्रेस महासचिव सचिन पायलट ने कहा नेशनल हेराल्ड केस में कोई दम नहीं है। इसे लंबे समय से खींचा जा रहा है। यह मामला राजनीति से प्रेरित है। हमें न्याय व्यवस्था पर पूरा भरोसा है, हम कानूनी तरीके से लड़ेंगे और हमें न्याय मिलेगा। विपक्ष की आवाज दबाने के लिए सोनिया गांधी और राहुल गांधी को निशाना बनाया गया है। मोदी सरकार के पास कोई सबूत नहीं है, वे सिर्फ विपक्ष की छवि खराब करना चाहते हैं।