
खेल मंत्रालय ने स्पोर्ट्स अवार्ड की घोषणा कर दी है। वर्ल्ड कप में धूम मचाने वाले मोहम्मद शमी को अर्जुन अवॉर्ड के लिए नामांकित किया गया है। शमी के साथ 25 और खिलाड़ियों को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए अर्जुन अवॉर्ड के लिए चुना गया है। सभी पुरस्कार 9 जनवरी 2024 को राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्वारा खिलाड़ियों को दिए जाएंगे। इसमें मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार 2023, अर्जुन अवॉर्ड, द्रोणाचार्य पुरस्कार, ध्यानचंद पुरस्कार 2023 और मौलाना अबुल कलाम आजाद (MAKA) ट्रॉफी 2023 के लिए कुल 42 लोगों को सम्मानित किया जाएगा, जिसमें खिलाड़ी, कोच और कई संस्था को शामिल किया गया है।
केंद्र सरकार ने निम्नलिखित खिलाड़ियों, कोचों और संस्थाओं को पुरस्कार प्रदान करने का निर्णय लिया है:
इन खिलाड़ियों को मिलेग अर्जुन अवॉर्ड
1. ओजस प्रवीण देवताले (तीरंदाजी)
2. अदिति गोपीचंद स्वामी (तीरंदाजी)
3. श्रीशंकर एम (एथलेटिक्स)
4. पारुल चौधरी (एथलेटिक्स)
5. मोहम्मद हुसामुद्दीन (मुक्केबाजी)
6. आर वैशाली (शतरंज)
7. मोहम्मद शमी (क्रिकेट)
8. अनुश अग्रवाल (घुड़सवारी)
9. दिव्यकृति सिंह (घुड़सवारी ड्रेसेज)
10. दीक्षा डागर (गोल्फ)
11. कृष्ण बहादुर पाठक (हॉकी)
12. पुखरामबम सुशीला चानू (हॉकी)
13. पवन कुमार (कबड्डी)
14. रितु नेगी (कबड्डी)
15. नसरीन (खो-खो)
16. पिंकी (लॉन बॉल्स)
17. ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर (शूटिंग)
18. ईशा सिंह (शूटिंग)
19. हरिंदर पाल सिंह संधू (स्क्वैश)
20. अयहिका मुखर्जी (टेबल टेनिस)
21. सुनील कुमार (कुश्ती)
22. अंतिम (कुश्ती)
23. नाओरेम रोशिबिना देवी (वुशु)
24. शीतल देवी (पैरा तीरंदाजी)
25. इलूरी अजय कुमार रेड्डी (ब्लाइंड क्रिकेट)
26. प्राची यादव (पैरा कैनोइंग)
द्रोणाचार्य पुरस्कार 2023
नियमित श्रेणी:
ललित कुमार - कुश्ती
आरबी रमेश - शतरंज
महावीर प्रसाद सैनी - पैरा एथलेटिक्स
शिवेंद्र सिंह - हॉकी
गणेश प्रभाकर देवरुखकर - मल्लखंभ
आजीवन श्रेणी:
जसकीरत सिंह ग्रेवाल - गोल्फ
भास्करन ई-कबड्डी
जयंत कुमार पुशीलाल - टेबल टेनिस
खेल और खेलों में आजीवन उपलब्धि के लिए ध्यानचंद पुरस्कार 2023:
मंजूषा कंवर - बैडमिंटन
विनीत कुमार शर्मा - हॉकी
कविता सेल्वराज-कबड्डी
मौलाना अबुल कलाम आज़ाद (एमएकेए) ट्रॉफी 2023:
गुरु नानक देव विश्वविद्यालय, अमृतसर - समग्र विजेता विश्वविद्यालय
लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी, पंजाब - प्रथम रनर अप यूनिवर्सिटी
कुरूक्षेत्र विश्वविद्यालय, कुरूक्षेत्र - द्वितीय रनर अप विश्वविद्यालय
Published on:
20 Dec 2023 06:46 pm
