16 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पंचायत के विकास कामों में लापरवाही मिली तो नहीं बख्शेगी सरकार

ग्रामीण विकास और पंचायतीराज मंत्री रमेश चन्द मीणा ने बुधवार को विधानसभा में कहा कि अनूपगढ़ पंचायत समिति में 14.51 करोड़ रुपए की स्वीकृत राशि में से 6.87 करोड़ रुपए खर्च किए जा चुके हैं।
less than 1 minute read
Google source verification

जयपुर

image

Rahul Singh

Mar 02, 2022

jaipur

rajasthan assembly

जयपुर। ग्रामीण विकास और पंचायतीराज मंत्री रमेश चन्द मीणा ने बुधवार को विधानसभा में कहा कि अनूपगढ़ पंचायत समिति में 14.51 करोड़ रुपए की स्वीकृत राशि में से 6.87 करोड़ रुपए खर्च किए जा चुके हैं। उन्होंने बताया कि घड़साना पंचायत समिति में करीब 23 करोड़ रुपए की स्वीकृत राशि में से करीब 10 करोड़ 3 लाख रुपए व्यय हो चुके हैं। मीणा ने प्रश्नकाल के दौरान विधायक संतोष के मूल प्रश्न के जवाब में बताया कि ग्रामीण विकास से जुड़ी विभिन्न योजनाओं के कार्य समय पर हो रहें हैं। उन्होंने बताया कि सभी ग्राम पंचायतों में कार्य करने वाली एजेंसियां अलग-अलग होती हैं और संवेदकों का चयन तय प्रक्रिया से किया जाता है। साथ ही उन्होंने आश्वस्त किया कि यदि किसी ग्राम पंचायत से जुड़ा कोई मामला है तो उसकी जांच करवा ली जाएगी और एक माह में सक्षम स्तर से जांच के बाद यदि कोई लापरवाही सामने आती है तो विभाग की ओर से नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी।

इससे पहले ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज मंत्री ने जनवरी, 2020 से दिसम्बर, 2021 तक श्रीगंगानगर जिला परिषद में विकास कार्यों के लिए आवंटित बजट का योजनावार विवरण सदन में रखा।
जल्द शुरू होंगे काम—
खान मंत्री प्रमोद भाया ने विधानसभा में आश्वस्त किया कि सिरोही जिले में डीएमएफटी फंड के अन्र्तगत स्वीकृत कार्याें के प्रति सरकार गंभीर है तथा ये कार्य इसी वर्ष शुरु करा दिए जाएंगे।

भाया ने प्रश्नकाल में विधायक संयम लोढ़ा के प्रशन के जवाब में बताया कि सिरोही के डीएमएफटी फंड के स्वीकृत कार्याें में से 32 कार्य प्रारंभ हो चुके है तथा 39 करोड़ 65 लाख रुपए के 12 कार्य अभी शुरु होना बाकी है। उन्होंने कहा कि ये कार्य भी इसी वर्ष शुरु हो जाएंगे।