3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

घोर लापरवाही: यहां दिन में जलती है रोड लाइटें, रात को रहता है अंधेरा

जयपुर जिले के बस्सी में जेडीए और नगर पालिका प्रशासन की उदासीनता के चलते रोड लाइट व्यवस्था लडख़ड़ा रही है। हाल यह है कि रोड लाइटें दिन में चालू रहती है और रात में बंद रहती है।

less than 1 minute read
Google source verification
road_light.jpg

जयपुर जिले के बस्सी में जेडीए और नगर पालिका प्रशासन की उदासीनता के चलते रोड लाइट व्यवस्था लडख़ड़ा रही है। हाल यह है कि रोड लाइटें दिन में चालू रहती है और रात में बंद रहती है। जिससे लगता है कि इन रोड़ लाइटों के रखरखाव व बंद, चालू करने का जिम्मा किसी भी कार्मिक के पास नहीं है।

यह भी पढ़ें : जमीन की दिक्कत: सहकार मार्ग-टोंक रोड पर नहीं बनेंगे सब-वे, जेडीए को नहीं राहगीरों की फिक्र

अंधेरा आमजन के लिए परेशानी का कारण
विशेष बात यह है कि शहर में बस्सी चक से कृषि उपज मण्डी तक अधिकांश रोड़ लाइटें बंद पड़ी है। रात्रि में हाईवे पर रातभर अंधेरा रहता है, लेकिन यहां दिनभर रोड लाइटें जलती रहती हैं। रात को सड़कों पर पसरा अंधेरा आमजन के लिए परेशानी का कारण बनता जा रहा है।

यह भी पढ़ें : जेडीए अधिकारियों ने कर दी गड़बड़ी, न्यू हैरिटेज सिटी की फिर जारी होगी अधिसूचना !

चोरों और अन्य असामाजिक तत्वों का डर
ऐसे में रोड लाइटें बंद होने के कारण देर रात्रि में हर समय चोरों तथा अन्य असामाजिक तत्वों का डर बना रहता है। वहीं दूसरी ओर रात्रि में सड़कों पर बंद रोड लाइटों के कारण फैले अंधेरे के चलते वाहन चालकों को असुविधा पड़ते होती है। बस्सी चक से कृषि उपज मंडी तक हाईवे पर इन दिनों अंधेरे का साम्राज्य पसरा हुआ है।

Story Loader