6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Brother sister died: भाई बहन का ऐसा प्रेम नहीं देखा, भाई की लाश घर पहुंची तो बहन ने भी त्याग दिए प्राण, एक साथ उठी दोनो अर्थी

Brother sister died together: 19 साल का संदीप अपने दोस्तों के साथ सड़क किनारे खड़ा था, लेकिन अचानक वह सड़क धंस गई और संदीप वहां से बह गया। जब तक उसकी तलाश की गई उसकी जान जा चुकी थी।

2 min read
Google source verification
brother_sister_died_photo_2023-07-31_08-28-55.jpg

Brother or sister

Brother sister died together : राजस्थान के बीकानेर जिले से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। एक किशोर की मौत के बाद उसकी बहन इतनी दुखी हुई कि कुछ ही देर में उसने भी प्राण त्याग दिए। परिवार वाले बेटे की मौत के बाद उसके अंतिम संस्कार की तैयारी कर रहे थे लेकिन बाद में बेटी की भी जान चली गई तो दोनो को एक सााि अंतिम विदाई दी गई। इस घटना के बाद पूरे कस्बे में मातम पसरा हुआ है। सिर्फ रोने चीखने की आवाजें आ रही है।

दो बहन और एक भाई में से अब सिर्फ एक बहन बची है। परिवार के लोग सदमे में हैं, दरअसल बीकानेर जिले में भारी बारिश के कारण कई इलाकों मंें इतना पानी बरसा है कि हालात बाढ़ जैसे हो गए हैं। छोटे छोटे नालों ने भी बरसाती नदी का रुप ले लिया है। जिले की कोलायत और बज्जू तहसील के गांवों में भारी बारिश के कारण कई लोगों ने अपने घर छोड़ दिए हैं और सुरक्षित स्थानों पर जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि करीब बीस साल के बाद इस तरह से बारिश इन इलाकों में हुई है। कई जगहों पर तो सात फीट तक पानी भर गया है।


इसी दौरान पानी भरने के कारण कई नाले नदी बन गए। ऐसे ही एक नाले को देखने के लिए बज्जू गांव में रहने वाला संदीप अपने दोस्तों के साथ गया था। 19 साल का संदीप अपने दोस्तों के साथ सड़क किनारे खड़ा था, लेकिन अचानक वह सड़क धंस गई और संदीप वहां से बह गया। जब तक उसकी तलाश की गई उसकी जान जा चुकी थी। भाई की मौत की सूचना घर पहुंची तो परिवार सदमे मंे आ गया। बीस साल की बड़ी बहन रेखा खूब रोई। सबसे नजर चुराकर वह घर से निकली और पास ही एक तालाब में कूद गई। जब तक उसे बचाया जाता उसकी जान जा चुकी थी। परिवार ने एक साथ बहन और भाई को अंतिम विदाई दी तो कोई भी अपनी आंखे नम होने से नहीं रोक सका।