
Rajasthan New CM: राजस्थान की राजनीति के लिए आज काफी अहम दिन है। दरअसल आज शाम भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) प्रदेश के नए मुख्यमंत्री के नाम का ऐलान करेगी। वहीं दूसरी तरफ भाजपा मुख्यालय पूरी तरह से भगवा रंग में नजर आ रहा है। बड़ी संख्या में पुलिस बल को तैनात कर दिया गया है। भाजपा मुख्यालय पर विधायक दल की बैठक की सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। बीजेपी के प्रदेश उपाध्यक्ष श्रवण सिंह बागड़ी ने कहा कि बीजेपी कार्यालय में सभी विधायकों का साफा पहनाकर और तिलक लगाकर स्वागत किया जा रहा है। भाजपा विधायक दल की बैठक शाम 4 बजे प्रदेश कार्यालय में होगी। बता दें कि राजस्थान के लिए राजनाथ सिंह, विनोद तावड़े और सरोज पांडेय को केंद्रीय पर्यवेक्षक बनाया गया है।
राजस्थान भाजपा अध्यक्ष सीपी जोशी ने कहा कि आज विधायक दल की बैठक है। पर्यवेक्षक आज पहुंच जाएंगे। उसके बाद बैठक होगी और शाम 5 बजे तक सारी स्थिति स्पष्ट हो जाएगी। मैं इस रेस में नहीं हूं। वहीं राजस्थान के मुख्यमंत्री के बारे में पूछे जाने पर बीजेपी सांसद किरोड़ी लाल मीणा ने कहा कि छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश में आपका विश्लेषण गलत निकला। आपको सरप्राइज के लिए तैयार रहना चाहिए। राजस्थान बीजेपी विधायक जोगेश्वर गर्ग ने कहा कि राजस्थान में मुख्यमंत्री तय करने के लिए मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ जैसी ही प्रक्रिया अपनाई जाएगी। राजस्थान में कुछ भी हो सकता है।
यह भी पढ़ें- Rajasthan CM: कौन होगा राजस्थान का सीएम? आज होगा सस्पेंस खत्म, काउंटडाउन शुरू
भाजपा नेता राजेंद्र राठौड़ ने कहा कि राजनीति संभावनाओं का खेल है, विधायक दल आज शाम में निर्णय करेगा कि राजस्थान किसके हाथ में होगा। इसका निर्णय दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता करेंगे जिनके चेहरे, नाम और नीतियों के आधार पर राजस्थान की जनता ने डबल इंजन की सरकार को जनादेश दिया है। कोई विवाद नहीं है, भाजपा में सबसे बड़ा पद कार्यकर्ता का है। नामों पर चर्चा होती रहती है पर निर्णय वही होगा जो हमारा आलाकमान तय करेगा।
Updated on:
12 Dec 2023 01:56 pm
Published on:
12 Dec 2023 01:54 pm
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
