
न्यू जलपाईगुड़ी रेल हादसा पर सीएम भजनलाल दुखी
New Jalpaiguri Rail Accident : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सोमवार को पश्चिम बंगाल के न्यू जलपाईगुड़ी में कंचनजंगा एक्सप्रेस एवं मालगाड़ी के बीच भीषण टक्कर में हुई जनहानि पर शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने इस हृदय विदारक दुर्घटना पर गहरा दुःख प्रकट करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्माओं को अपने श्री चरणों में स्थान देने व घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य के लिए कामना की है।
कांग्रेस के दिग्गज नेता अशोक गहलोत ने कहा कि पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग में कंचनजंगा एक्सप्रेस के दुर्घटनाग्रस्त होने का दुःखद समाचार मिला। इस हादसे में जान गंवाने वाले सभी लोगों के परिजनों के साथ हमारी गहन संवेदना है। ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति व परिवार जनों को संबल प्रदान करें। घायलों के जल्द स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं। सरकार से आग्रह है कि त्वरित प्रभावी उपायों द्वारा जन जीवन संरक्षण सुनिश्चित करे।
राजस्थान में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने भी कहा पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग में रेल दुर्घटना में हुई जनहानि अत्यंत दुखद है। सभी मृतकों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हुए मृतकों के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं। ॐ शांति।
यह भी पढ़ें -
Published on:
17 Jun 2024 07:47 pm
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
