5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राजस्थान के मंत्री झाबर सिंह खर्रा का बड़ा बयान, 11 सीट पर भाजपा की हार का खोला राज

Jhabar Singh Kharra Big Statement : राजस्थान में लोकसभा चुनाव 2024 में भाजपा को 11 सीटों पर हार मिली। राजस्थान के मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने इन सीटों की हार के राज का खुलासा किया। जिससे सुनकर हर कोई चौंक गया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Sanjay Kumar Srivastava

•

Updated: 17 Jun 2024, 6:28 PM IST

Rajasthan Minister Jhabar Singh Kharra Big Statement 11 Seats BJP Defeat Revealed Secret

राजस्थान के मंत्री झाबर सिंह खर्रा का बड़ा बयान

Jhabar Singh Kharra Big Statement : राजस्थान की 11 लोकसभा सीटों पर भाजपा की हार पर मंथन चल रहा था। रविवार को यह मंथन पूरा हो गया। 11 लोकसभा सीटों पर भाजपा की हार पर यूडीएच मंत्री झाबर सिंह खर्रा का बडत्रा बयान सामने आया हैं। जिसे सुनकर सब चौंक गए। झाबर सिंह खर्रा ने कहा कि हार की कई वजहें थी। विपक्ष ने जो भ्रम फैलाया था उसको हम दूर नहीं कर पाए इसलिए लोकसभा चुनाव में ऐसे परिणाम आए। इन सब पर हमें गहन मंथन की जरूरत है।

हार के कई कारण

झाबर सिंह खर्रा ने कहा, हार के कई कारण हैं। जैसे व्यक्ति को सर्दी जुकाम होता है, अगर इलाज नहीं हो तो वो बुखार बन जाता है। बुखार से निमोनिया और निमोनिया से टाइफाइड बनता है। फिर शरीर के कई अंग खराब हो जाते हैं। इसी तरह से हमारे एक नहीं कई वजह रहीं हैं, जिनको हम समय पर ठीक नहीं कर पाए।

सिर्फ 2 घंटे में फैसला लेकर उसे आगे बढ़ा देंगे

हेरिटेज नगर निगम की महापौर मुनेश गुर्जर की कुर्सी पर तलवार लटक रही है। कुछ दिन पहले ही एसीबी ने अपनी जांच में मुनेश गुर्जर के खिलाफ पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर राज्य सरकार से उनके खिलाफ अभियोजन स्वीकृति मांगी है। इस पर यूडीएच मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने कहा कि अब तक उन्हें पत्रावली प्राप्त नहीं हुई है। जैसे ही उनके पास फाइल आएगी, वो सिर्फ 2 घंटे में फैसला लेकर उसे आगे बढ़ा देंगे।

यह भी पढ़ें -

Indian Railway : रेलवे की नई सुविधा, ढेहर के बालाजी से चूरू के बीच दौड़ेगी स्पेशल ट्रेन

योग के प्रति जब रुचि बढ़ेगी तो बीमारी छूमंतर हो जाएगी

राजस्थान के मंत्री झाबर सिंह खर्रा कहते हैं, जब योग के प्रति रुचि बढ़ेगी तो लोगों को परेशान करने वाली आम बीमारियों का सामना नहीं करना पड़ेगा। शरीर स्वस्थ होगा तो मन स्वस्थ होगा, मन स्वस्थ होगा तो तभी मस्तिष्क स्वस्थ रहेगा और जब शरीर, मन और मस्तिष्क तीनों स्वस्थ होंगे और उनमें सकारात्मक विचारों का प्रवाह होगा, तो पीएम का सपना है कि आजादी के 100 साल पूरे होने से पहले भारत दुनिया का विकसित राष्ट्र बने। पूरा होगा।

यह भी पढ़ें -

1 जुलाई से लागू होंगे 3 नए कानून, राजस्थान मुख्य सचिव का सख्त निर्देश – आमजन को करें जागरूक