3 जून 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जयपुर में ट्रैफिक डायवर्जन: अजमेरी गेट पर सिग्नल फ्री मूवमेंट के लिए बदली यातायात व्यवस्था

Jaipur Traffic Diversion: जयपुर ट्रैफिक पुलिस ने शहर में जेएलएन रोड के बाद अब अजमेरी गेट पर ट्रैफिक दबाव को कम करने के लिए यातायात व्यवस्था में बदलाव किया है। नई व्यवस्था के तहत पीक आवर्स में टोंक रोड और न्यूगेट से अजमेरी गेट की ओर आने वाले वाहन को अशोक मार्ग पर डायवर्ट किया गया है।

2 min read
Google source verification
Traffic Management Jaipur

Photo: AI

Jaipur Traffic Diversion: जयपुर ट्रैफिक पुलिस ने शहर में जेएलएन रोड के बाद अब अजमेरी गेट पर ट्रैफिक दबाव को कम करने के लिए यातायात व्यवस्था में बदलाव किया है। नई व्यवस्था के तहत पीक आवर्स में टोंक रोड और न्यूगेट से अजमेरी गेट की ओर आने वाले वाहन को अशोक मार्ग पर डायवर्ट किया गया है। हालांकि यह व्यवस्था पूरे दिन की बजाय केवल पीक आवर्स में ही लागू की गई है।

यह रहेगी नई यातायात व्यवस्था

पुलिस ने फिर टोंक रोड से सीधे यादगार पर आने वाले वाहनों को अशोक मार्ग पर डायवर्ट किया है। यह डायवर्जन पूरे दिन के बजाय सुबह 9 से 11:30 बजे तक और शाम को 6 से 8:30 बजे तक लागू रहेगा। टोंक रोड से आने वाले वाहन अशोक मार्ग, जय क्लब और एमआई रोड होकर अजमेरी गेट पहुंचेंगे यानी आधा किमी चक्कर बढ़ेगा। न्यू गेट से आने वाले वाहन भी अब सीधे अशोक मार्ग होते हुए अजमेरी गेट और एमआइ रोड की तरफ जा सकेंगे। इन्हें करीब एक से डेढ़ किमी ज्यादा घूमना होगा। ट्रैफिक पुलिस जयपुर ने दावा किया है कि इससे यादगार और अजमेरी गेट के सामने लगने वाले जाम से राहत मिलेगी।

डेढ़ ​किमी तक ज्यादा कटेगा चक्कर

टोंक रोड पर महारानी कॉलेज से अजमेरी गेट की दूरी महज 550 मीटर है। वहीं अब वाहन चालकों को अशोक मार्ग, जय क्लब और एमआई रोड होकर जाने पर करीब 1 किमी का चक्कर काटकर अजमेरी गेट आना होगा।

न्यू गेट से अजमेरी गेट सिर्फ 250 मीटर दूर है लेकिन नई व्यवस्था के तहत अब वाहन चालकों को अशोक मार्ग होते हुए डेढ़ किमी अधिक चक्कर काटकर अजमेरी गेट आना होगा।

सिग्नल फ्री मूवमेंट, जाम से राहत

ट्रैफिक पुलिस के अनुसार ट्रैफिक डायवर्जन से यादगार और एमआइ रोड पर सिग्नल-फ्री मूवमेंट से यातायात दबाव कम हो सकेगा। सुबह और शाम पीक आवर्स में अजमेरी गेट पर वाहनों का सर्वाधिक दबाव रहता है। न्यू गेट की ओर से आने वाले वाहन यादगार के पास मॉल के सामने बनी लेफ्ट-फ्री लेन से महारानी कॉलेज की ओर निकल सकेंगे। एमआई रोड की ओर जाने वाले वाहन अशोक मार्ग का उपयोग कर गंतव्य तक पहुंचेंगे।

पहले स्थगित किया था डायवर्जन

जयपुर ट्रैफिक पुलिस ने अजमेरी गेट पर प्रस्तावित डायवर्जन का 6 महीने पहले ट्रायल किया था लेकिन त्योहारों को देखते हुए इसे नियमित नहीं किया गया। अब बाजार और यातायात प्रबंधन के बीच संतुलन बनाने के लिए डायवर्जन को संशोधित रूप में लागू किया है। इससे यादगार चौराहे पर रुकने वाले वाहनों की संख्या कम होगी और सिग्नल पर दबाव घटेगा।