19 मई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Rajasthan Weather: राजस्थान के 30 से ज्यादा जिलों में 2 दिन आंधी-बारिश का अलर्ट, कई जगह ओले गिरने की संभावना

Rajasthan Weather Change : राजस्थान में आज से नया वेदर सिस्टम एक्टिव हो गया है। ऐसे में अगले दो दिन तक प्रदेश के अधिकतर जिलों तेज आंधी, बारिश और कहीं-कहीं ओलावृष्टि की प्रबल संभावना है।

3 min read
Google source verification
Rajasthan Weather Update

राजस्थान में नया वेदर सिस्टम एक्टिव होने से बारिश की संभावना। पत्रिका फाइल फोटो

IMD Alert Rajasthan: जयपुर। राजस्थान में आज से नया वेदर सिस्टम एक्टिव हो गया है। ऐसे में अगले दो दिन तक प्रदेश के अधिकतर जिलों तेज आंधी, बारिश और कहीं-कहीं ओलावृष्टि की प्रबल संभावना है। मौसम विभाग ने आज 7 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है। वहीं, अगले दो दिन तक राजधानी जयपुर सहित 20 से ज्यादा जिलों में आंधी-बारिश के साथ कहीं-कहीं ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की है।

मौसम विभाग के अनुसार इस बदलाव से गर्मी से राहत तो मिलेगी, लेकिन तेज हवाओं और बारिश से जनजीवन प्रभावित होने की संभावना भी है। राजस्थान के 20 से ज्यादा जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है, जहां 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।

जयपुर में सांभर में हुई रिकॉर्ड बारिश

पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के कुछ इलाकों में आंधी और हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। पूर्वी राजस्थान में सर्वाधिक 34 मिमी बारिश सांभर (जयपुर) में रिकॉर्ड की गई, जबकि पश्चिमी राजस्थान के करणपुर (श्रीगंगानगर) में 4 मिमी वर्षा हुई। वहीं, जोधपुर, बाड़मेर, जैसलमेर, चूरू, सीकर, झुंझुनूं, जयपुर, नागौर के अलावा अजमेर, भीलवाड़ा और टोंक के क्षेत्रों में हल्के बादल छाए रहे। इससे इन शहरों में दिन के समय धूप कमजोर रही, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली।

कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि की भी चेतावनी

मौसम विभाग के अनुसार राजस्थान में आज से नया वेदर सिस्टम सक्रिय हो गया है। जिसके प्रभाव से 4 अप्रेल तक प्रदेश के अधिकतर जिलों में मौसम का मिजाज बदला रहेगा।

सबसे अधिक असर 3 और 4 अप्रेल को देखने को मिलेगा, जब जोधपुर, बीकानेर, अजमेर, जयपुर, भरतपुर और कोटा संभाग के कुछ हिस्सों में तेज मेघगर्जन के साथ 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से आंधी चलने और बारिश होने की संभावना है। इस दौरान कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि भी हो सकती है।

आज 7 जिलों में बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग ने आज 7 जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी जारी की है। बालोतरा, बाड़मेर, बीकानेर, जैसलमेर, जोधपुर, फलौदी और श्रीगंगानर जिले में मेघगर्जन और वज्रपात का येलो अलर्ट जारी किया है। साथ ही 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है।

3 अप्रेल को 36 जिलों में बारिश की चेतावनी

मौसम केंद्र जयपुर ने 3 अप्रेल को प्रदेश के 36 जिलों में आंधी-बारिश और ओलावृष्टि का डबल अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग की मानें तो अजमेर, अलवर, ब्यावर, भरतपुर, ​भीलवाड़ा, बूंदी, चित्तौड़गढ़, दौसा, डीग, धौलपुर, जयपुर, झुंझुनूं, करौली, खैरथल-तिजारा, कोटा, कोटपूतली-बहरोड़, राजसमंद, सलूम्बर, सवाईमाधोपुर, सीकर, सिरोही, टोंक, उदयपुर, बालोतरा, बाड़मेर, चूरू, ​डीडवाना-कुचामन, हनुमानगढ़, जालोर, जोधपुर, नागौर और पाली में मेघगर्जन और वज्रपात के साथ बारिश की संभावना है। वहीं, बीकानेर, जैसलमेर, फलौदी और श्रीगंगानगर में आंधी-बारिश के साथ ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया गया है।

4 अप्रेल को 30 से ज्यादा जिलों में येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी

मौसम विभाग ने 4 अप्रेल को भी 30 से ज्यादा जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है। अजमेर, अलवर, बांसवाड़ा, बारां, ब्यावर, भरतपुर, ​भीलवाड़ा, चित्तौड़गढ़, डीग, धौलपुर, डूंगरपुर, जयपुर, झालावाड़, झुंझुनूं, खैरथल-तिजारा, कोटपूतली-बहरोड़, प्रतापगढ़, राजसमंद, सलूम्बर, सीकर, उदयपुर, बीकानेर, चूरू, डीडवाना-कुचामन, हनुमानगढ़, नागौर और श्रीगंगानगर में मेघगर्जन और वज्रपात के साथ बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। वहीं, 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है। इसके अलावा कोटा, टोंक, सवाईमाधोपुर, करौली, दौसा और बूंदी में बारिश के ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

कृषि के लिए विशेष सलाह

मौसम विभाग ने किसानों को सलाह दी है कि खुले में रखी हुई पकी फसल, अनाज और जिंसों को तुरंत ढककर सुरक्षित स्थान पर रखें, ताकि संभावित बारिश और ओलावृष्टि से नुकसान से बचा जा सके।