
weather
जयपुर. मौसम विभाग ने प्रदेश में कल एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने का पूर्वानुमान जताया है। जिसके चलते जयपुर समेत कई जिलों में बादलों की आवाजाही रहने की संभावना है। अगले 48 घंटे में जोधपुर और बीकानेर संभाग के कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार हैं। अगले सप्ताह से पौष मास शुरू होने व कड़ाके की सर्दी का दौर शुरू होने की संभावना है।
बीते 24 घंटे में प्रदेश के कई जिलों में बादलों की आवाजाही रहने पर रात के तापमान में दो डिग्री तक बढ़ोतरी हुई। पारे में बढ़ोतरी के बावजूद प्रदेश में गलन और ठिठुरन से लोगों को राहत नहीं मिल रही है। शेखावाटी अंचल में अब भी हाडक़ंपाने वाली सर्दी का दौर जारी है। वहीं चूरू जिले में भी कड़ाके की सर्दी का जोर बना रहा है। जयपुर में भी लोग सर्दी से ठिठुर रहे हैं। बीती रात सीकर जिले में न्यूनतम तापमान दो डिग्री बढक़र 5.0 डिग्री रहा। जबकि जिले का फतेहपुर कस्बा मैदानी इलाकों में सबसे सर्द रहा। कृषि अनुसंधान केंद्र पर बीती रात का तापमान 2.5 डिग्री सेल्सियस रेकॉर्ड हुआ। चूरू में भी बीती रात पारा 3.8 डिग्री सेल्सियस रेकॉर्ड किया गया। संगरिया 4.1 और सिरोही में रात में पारा 6.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। पिलानी 4.9 और अलवर में न्यूनतम तापमान 6.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
पारा बढ़ा, गलन- ठिठुरन बरकरार
राजधानी में बीती रात के तापमान में पारा 0.8 डिग्री बढक़र 9.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पारे में आंशिक बढ़ोतरी के बावजूद शहर में मौसम सर्द रहा। गलन और ठिठुरन के चलते देर शाम को शहर में सडक़ों पर लोगों की आवाजाही सामान्य दिनों की तुलना में कम रही। शहर में बादलों की आवाजाही रहने पर धूप गायब होने से दिन में भी सर्दी का अहसास रहा।
कहां कितना रहा तापमान
बीती रात शेखावाटी, मारवाड़ अंचल के बाद अब हाडौती क्षेत्र में भी पारे में गिरावट शुरू हो गई है। कोटा शहर में बीती रात पारा 9.8 डिग्री रहा। भीलवाड़ा 8.8, अजमेर 9.2, डबोक 8.9, चित्तौड़ 9.0, अंता बारां 9.1, करोली 7.9, जैसलमेर 8.0, जोधपुर 12.2, फलोदी 10.2, बीकानेर 8.1 और जालोर में न्यूनतम तापमान 9.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
Published on:
21 Dec 2023 12:17 pm
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
