5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

नितिन गडकरी ने हनुमान बेनीवाल के बेटे को दी बड़ी सलाह, सुनकर सब खिलखिलाकर हंस पड़े

Hanuman Beniwal News : राजस्थान के नागौर से सांसद हनुमान बेनीवाल के बेटे आशुतोष का बुधवार को जन्मदिन था। इस अवसर पर केंद्रीय पर‍िवहन मंत्री न‍ित‍िन गडकरी ने हनुमान बेनीवाल के बेटे को दी बड़ी सलाह। इस सलाह को सुनकर मौके पर उपस्थित सभी खिलखिलाकर हंसे पड़े।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Sanjay Kumar Srivastava

•

Updated: 27 Mar 2025, 11:16 AM IST

Nitin Gadkari Gave Big Advice to Hanuman Beniwal Son Ashutosh After Hearing it Everyone Laughed out Loud

Hanuman Beniwal News : राजस्थान के नागौर से सांसद हनुमान बेनीवाल हमेशा सुर्खियों में बने रहते हैं। इस बार सुर्खियों में हनुमान बेनीवाल का बेटा है। हनुमान बेनीवाल के बेटे आशुतोष का बुधवार को जन्मदिन था। इस अवसर पर कई बड़े नेता इस समारोह में शामिल हुए। केंद्रीय पर‍िवहन मंत्री न‍ित‍िन गडकरी भी आशुतोष के जन्मदिन पर उसे आशीर्वाद देने पहुंचे। इस अवसर पर नितिन गडकरी ने हनुमान बेनीवाल के बेटे को ऐसी सलाह दी कि जिसने भी सुना वह सभी खिलखिला कर हंस पड़े। साथ ही सोशल मीडिया पर उनका यह वीडियो वायरल भी हो गया है।

जब यह सुना तो सब खिलखिलाकर हंस पड़े

केंद्रीय पर‍िवहन मंत्री न‍ित‍िन गडकरी ने आशुतोष बेनीवाल को आशीर्वाद देने के बाद उससे पूछा कि क्‍या कर रहे हो अभी? इस पर वो आशुतोष ने कुछ जवाब दिया। इस पर पास खड़े हनुमान बेनीवाल ने कहा बेटे से पूछिए बड़े होकर क्या बनना चाहता है। इस पर नितिन गडकरी ने बेहद मजाकिया अंदाज में आशुतोष से कहा कुछ भी बनना पर लीडर न बनना। बस नितिन गडकरी यह कहना था आस-पास खड़े लोगों ने जब यह सुना तो वह सब खिलखिलाकर हंस पड़े।

कई दिग्गज नेता समारोह में हुए शामिल

हनुमान बेनीवाल के बेटे के जन्मदिन समारोह में अख‍िलेश यादव, च‍िराग पासवान, जयंत चौधरी, ग‍िर‍िराज स‍िंह, रवनीत सिंह बिट्टू, कृष्णपाल गुर्जर, चूरू से कांग्रेस सांसद राहुल कस्वां, रमेश ब‍िधूड़ी, चितौड़गढ़ से सांसद सीपी जोशी, जगदम्बिका पाल आदि शामिल हुए।

यह भी पढ़ें :31 मार्च से राजस्थान में नया बिल्डिंग बायलॉज होगा लागू! छोटे भूखंडों पर मिलने वाली कई छूट होंगी बंद

यह भी पढ़ें :राजस्थान में घरेलू उपभोक्ताओं को मिल सकती है 150 यूनिट फ्री बिजली, फॉर्मूला तैयार, वित्त विभाग को भेजा

यह भी पढ़ें :डिप्टी सीएम प्रेमचंद बैरवा को जान से मारने की धमकी, चिंतित टीकाराम जूली ने भजनलाल सरकार पर साधा निशाना