
कड़ाके की ठंड के बीच अलाव तापते लोग।
नई दिल्ली. राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली समेत समूचा उत्तर भारत मंगलवार को भी कड़ाके की ठंड और कोहरे की चपेट में रहा। कई राज्यों में शीतलहर ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित किया है। राजस्थान का चूरू लगातार दूसरे दिन माइनस 0.9 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ मंगलवार को भी उत्तर भारत के मैदानी इलाकों का सबसे ठंडा क्षेत्र साबित हुआ। पहाड़ों पर बर्फबारी और उत्तर भारत में शीतलहर की वजह से ठिठुरन बढ़ती जा रही है। पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तरप्रदेश और राजस्थान के कुछ इलाकों में अगले तीन से चार दिन घने कोहरे का प्रकोप बना रहने की संभावना है। पंजाब के अमृतसर, हरियाणा के भटिंडा और चंडीगढ़ में मंगलवार को दृश्यता 50 मीटर से भी कम रहने से सड़क यातायात प्रभावित हुआ।
तीन दिन तक राहत नहीं
यातायात प्रभावित
Updated on:
04 Jan 2023 08:05 am
Published on:
04 Jan 2023 12:33 am
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
