31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Railways IRCTC New Announcement in Train : अब ट्रेनों में फिर मिलेगा खाना, कंबल का है इंतजार

IRCTC Serve Cooked Meal: अब ट्रेनों में भोजन के लिए आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। भारतीय रेलवे ने भारतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम ( Indian Railway Catering and Tourism Corporation) यानी आईआरसीटीसी (IRCTC) लंबी दूरी की सभी ट्रेनों में खाना परोसने का आदेश दिया है। रेलवे ने आईआरसीटीसी को शुक्रवार को पत्र लिख कर ट्रेन में यात्रियों को भोजन सेवा फिर से शुरू करने को कहा है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Anand Mani Tripathi

•

Updated: 19 Nov 2021, 11:09 PM IST

Now IRCTC and Indian Railways to serve meal in train

Now IRCTC and Indian Railways to serve meal in train

IRCTC Serve Cooked Meal: अब ट्रेनों में भोजन के लिए आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। भारतीय रेलवे ने भारतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम ( Indian Railway Catering and Tourism Corporation) यानी आईआरसीटीसी (IRCTC) लंबी दूरी की सभी ट्रेनों में खाना परोसने का आदेश दिया है। रेलवे ने आईआरसीटीसी को शुक्रवार को पत्र लिख कर ट्रेन में यात्रियों को भोजन सेवा फिर से शुरू करने को कहा है।

गौरतलब है कि कोरोना महामारी के कारण ट्रेन में भोजन परोसने की सेवा को रदद कर दिया गया था। भारतीय रेलवे बोर्ड का यह फैसला तब आया है जब रेलवे ने सभी ट्रेनों में कोरोना महामारी के पहले वाला किराया दर लागू कर दिया है। इतना ही नहीं स्पेशल ट्रेनों का दर्जा समाप्त कर मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों को फिर से पुराने नंबर के साथ ही चलाना शुरू कर दिया है। भारतीय रेलवे ने इस दौरान ready-to-eat meals सर्विस जारी रखने का भी फैसला किया है।

अब कंबल का इंतजार
रेलवे बोर्ड के इस फैसले के बाद रेलयात्रियों को बढ़ती सर्दी में अब कंबल चददर का इंतजार है। रेलवे इस समय किसी भी श्रेणी में रेलयात्रियों को कंबल,तकिया और चददर नहीं दे रहा है। इसके कारण यात्रियों को काफी परेशानी हो रही है। रेलयात्रियों को एक अतिरिक्त बैगेज लेकर चलना पड़ रहा है।

IRCTC शेयर पकड़ेगा गति
रेलवे बोर्ड के इस फैसले का IRCTC के शेयर पर सकारात्मक असर पड़ेगा। माना जा रहा है कि सोमवार को जब शेयर बाजार खुलेगा तो भारतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम यानी IRCTC के शेयर में उछाल देखनें को मिल सकता है। गौरतलब है कि यह अब तक सबसे बेहतरीन रिटर्न देने वाले शेयर में से एक है।