22 मार्च 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Rajasthan News : अजब-गजब मामला… मिल गया अफसर साहब का गुमशुदा डॉग, निभाया वादा- खोजने वाले को दिए 11 हज़ार नकद

Officers's Missing Dog Case in Rajasthan : गुमशुदा डॉग की तलाश शीर्षक से जारी विज्ञापन में बताया गया, कि डॉग सांचौर के माखुपुरा चेक पोस्ट से 9 जनवरी 2024 को चोरी हुआ है। डॉग या चोर का पता बताने वाले को 11 हज़ार रूपए नगद इनाम दिया जाएगा।

2 min read
Google source verification
Officer's missing dog found 11 thousand cash reward in Sanchore

राजस्थान के सांचौर में एक गुमशुदा डॉग पिछले दो-तीन दिन से चर्चा में है। दरअसल, ये पालतू डॉग सांचौर नगर परिषद् में तैनात एक आला अफसर का है जिसके अचानक गायब होने के बाद हड़कंप सा मच गया था। आनन-फानन में ना सिर्फ डॉग की गुमशुदगी का विज्ञापन जारी किया गया बल्कि डॉग को खोजने वाले को 11 हज़ार रुपए बतौर इनाम दिए जाने की भी घोषणा कर दी गई।

अब इस रोचक घटनाक्रम में लेटेस्ट अपडेट ये है कि अफसर साहब का खोया हुआ डॉग दो दिन बाद मिल गया है, जिसके बाद अफसर साहब के परिवार ने राहत की सांस ली है।

ये भी पढ़ें : हेरिटेज वॉक के साथ हुआ ऊंट फेस्टिवल का आगाज, विदेशी देखेंगे ऊंटों का डांस

निभाया वादा, दिया इनाम

अफसर साहब के परिचित ने जानकारी देते हुए बताया कि गुमशुदा डॉग मिल गया है और खोजने वाले को 11 हज़ार का इनाम भी दे दिया गया है। इनाम का हकदार सुनील नाम का शख्स रहा जिसने डॉग के गुमशुदगी का वायरल विज्ञापन देखा था। उसने अपने क्षेत्र में इस डॉग को देखते ही अपने कब्ज़े में लिया और फ़ौरन इसकी सूचना विज्ञापन में बताये गए नंबर पर दी। इसके बाद मालिक परिवार और उनके पालतू डॉग का मिलान संभव हो सका।

ये भी पढ़ें : छत्रपति शिवाजी महाराज की सेना में शामिल था यह घोड़ा, अब मिली आठवीं नस्ल की मान्यता

ये लिखा था विज्ञापन में
गुमशुदा डॉग की तलाश शीर्षक से जारी विज्ञापन में बताया गया, कि डॉग सांचौर के माखुपुरा चेक पोस्ट से 9 जनवरी 2024 को चोरी हुआ है। डॉग या चोर का पता बताने वाले को 11 हज़ार रूपए नगद इनाम दिया जाएगा। विज्ञापन में सम्पर्क सूत्र के नाम पर अफसर के एक परिचित के नंबर भी दिए गए।

चोरी नहीं हुआ था डॉग
पालतू डॉग के गायब होने के बाद से उसके चोरी होने की आशंका जताई जा रही थी। लेकिन जब वो खोज निकाला गया तब साफ़ हुआ कि डॉग चोरी नहीं, बल्कि भटकता हुआ दूर चला गया था। ये डॉग अपने मालिक के घर से 40 किलोमीटर देवड़ा गांव में मिलना बताया गया है।

पूर्व मंत्री के गुमशुदा डॉग से भी मचा था हड़कंप
गौरतलब है कि लगभग 10 साल पहले वर्ष 2014 में वसुंधरा राजे कार्यकाल में मंत्री रहे राजेंद्र राठौड़ का पालतू डॉग भी जयपुर के सिविल लाइंस जैसे पॉश इलाके से अचानक गायब हो गया था। चार्ली नाम के डॉग को ढूंढने के लिए बाकायदा पुलिस को लगाया गया था, जो उन दिनों काफी चर्चा में रहा था। चार्लिअ बही दो दिन बाद सकुशल माला गया था।

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग