
राजस्थान में पर्यटन विभाग में सरकारी आयोजनों के लिए इवेंट कंपनियों और विभाग के अफसरों के गठजोड़ का सच अब धीरे-धीरे सामने आ रहा है। चौंकाने वाली बात यह भी सामने आ रही है कि विभाग के अफसर सरकारी आयोजनों की तैयारियों के नाम पर प्रति आयोजन इवेंट कंपनियों से तीन-चार दिन के लिए 4 से 6 लग्जरी कारें भी लेते हैं।
आयोजनों का जिम्मा उप निदेशक से लेकर अतिरिक्त निदेशक स्तर के अधिकारी संभालते हैं। इन्हें सरकार ने पहले ही भारी भरकम खर्च कर कारें दे रखी हैं। विभाग के एक सीनियर अधिकारी ने बताया कि आयोजनों की तैयारियों के नाम पर कई दिन के लिए लग्जरी कारें लेने का मामला कई वर्षों से चल रहा है।
आयोजन की तैयारियों के लिए किराए पर ली गई कारों का उपयोग कहां हुआ, इसका आज तक किसी को पता नहीं है। वहीं किराए के तौर पर प्रति आयोजन लाखों रुपए का भुगतान होता है। सरकार की ओर से इन अफसरों को उपलब्ध कराए गए हर वाहन पर प्रतिमाह सरकार पहले से ही 40 से 50 हजार रुपए खर्च कर रही है।
Published on:
30 Mar 2025 07:31 am
