
कोटपूतली/नारेहडा। ग्राम खड़ब में राजू रावत के घर बेटी का जन्म होने पर उसका कुआं पूजन किया गया। इस परिवार ने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा चरितार्थ किया है।

इस कार्य से समाज में चर्चा का विषय बना रहा। लड़के के कुआं पूजन की तरह ही पूरे रस्मो रिवाज के साथ लड़की का कुआं पूजन संपन्न कराया गया।

गांव सहित आसपास के सभी लोगों ने इस कार्य की सराहना की एवं सभी ने बच्ची को आशीर्वाद प्रदान किया।