जयपुर. उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने मंगलवार को विधानसभा में खेतों से हाईटेंशन लाइन गुजरने पर ज्यादा मुआवजा, दुर्लभ बीमारी के शिकार बच्चों को 5 हजार, स्तन कैंसर का हर मेडिकल कॉलेज में इलाज, दिव्यांग गर्भवती महिलाओं को 10 हजार रुपए और बोरवैल में बच्चों को गिरने से बचाने के लिए सभी बोरवैल की ऑनलाइन मैपिंग जैसी अनेक घोषणाएं कर एक बार फिर मिनी बजट का अहसास कराया।