
जयपुर। अजमेर रोड पुरानी चुंगी के पास रविवार रात 11 बजे एलिवेटेड रोड के नीचे पौधों की सुरक्षा के लिए लगे लोहे के एंगल कार में घुस गई। एंगल कार सवार युवक के शरीर को भेदता हुआ उसके साथ बैठे साथी तक पहुंच गया। एंगल में फंसे युवक का पैर कट गया और शरीर पर कई जगह चोट लगी। एसएमएस अस्पताल में युवक को मृत घोषित कर दिया गया। जबकि दूसरे युवक के शरीर के आर-पार एंगल फंस गया। उसका कार में ही इलाज शुरू किया गया। बड़ी संख्या में घटनास्थल पर जुटे लोगों ने करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद कटर मशीन से एंगल को काट युवक को बाहर निकाला और उसे अस्पताल पहुंचाया।
जानकारी के अनुसार घायल युवक का ऑपरेशन तडके 2.10 बजे शुरू हुआ जो सुबह 5.30 बजे पूरा हुआ। ऑपरेशन के दौरान पता चला कि तीन इंच मोटा एंगल दांई तरफ से लिवर, किडनी और तिल्ली के पास से होता हुआ छोटी और बडी आंत को नष्ट करते हुए बाहर निकल गया। पुलिस और प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, कार वैशाली नगर से सोडाला की तरफ आ रही थी। लेकिन हादसे के दौरान कार भांकरोटा की ओर घूम गई। एंगल कार के पीछे से घुसा। कार की रफ्तार तेज होने के कारण अचानक बे्रक लगाने से ऐसा हुआ या फिर किसी अन्य वाहन से बचने के फेर में, इसकी पुलिस जांच कर रही है। गाड़ी निवारू रोड साउथ कॉलेज राजेन्द्र पथ निवासी सत्यनारायण जाट के नाम से है।
निवारू रोड से रात करीब साढ़े 11 बजे सोडाला जा रही एक कार क्वींस रोड से सोडाला की तरफ घूमते समय एलिवेटेड रोड के नीचे पौधों की सुरक्षा के लिए लगाई गई एंगल से जा टकराई। एंगल कार के बगल से अंदर घुसी, चालक सागर चौधरी (30) का पैर अलग करते हुए पीछे सीट पर बैठे साथी झोटवाड़ा के सत्यनगर निवासी दिलीप की जांघ को भेदती हुई पीछे निकल गई। पौने दो घंटे की मशक्कत के बाद एंगल काटकर सरिये को निकाला गया। एक साथी नंदा बाल-बाल बच गया। चौथा साथी नीलेश दुर्घटना स्थल से कुछ पहले उतर गया था। उसने बताया कि मोड़ पर ट्रक खड़ा था, उससे बचने के लिए कार घुमाई तो डिवाइडर से जा टकराई।
इस हादसे में निवारू रोड निवासी सागर के पेट से दाईं तरफ से घुसा तीन इंच मोटा एंगल आर-पार हो गया। घटना स्थल पर जिसने भी इस दृश्य को देखा एक बारगी यही सोचा कि अब इस युवक की जान बचना मुश्किल है।
गंभीर घायल सागर के लिए एसएमएस अस्पताल के सर्जरी विभाग के चिकित्सक भगवान साबित हुए। हादसे के बाद घायल युवक को एसएमएस अस्पताल के ट्रोमा सेंटर के सर्जरी विभाग में पहुंचाया गया जहां सर्जरी विभाग की प्रोफेसर डॉ शालू गुप्ता और उनकी टीम ने घायल युवक का ऑपरेशन किया। डॉक्टर्स की टीम ने सफलतापूर्वक पेट से आर-पार हुए तीन इंच मोटे एंगल को बाहर निकाल कर उसकी जांच बचा ली।
चार घंटे चले इस ऑपरेशन में पूरी सावधानी रखी गई कि एंगल निकालते समय किसी और अंग को नुकसान नहीं पहुंचे। ऑपरेशन करने वाले सर्जन्स के अनुसार एंगल घुसने से छोटी आंत पूरी तरह से नष्ट हो चुकी थी ओर ऑपरेशन कर दो फीट आंत को काटा गया है। वहीं बडी आंत को भी एंगल से नुकसान पहुंचा तो उसे भी काट कर रिपेयर कर दिया गया। चिकित्सकों के अनुसार अब युवक की स्थिति खतरे से बाहर है।
Updated on:
16 Jul 2018 11:05 am
Published on:
16 Jul 2018 10:49 am
