21 जनवरी 2026,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

शिक्षा में तकनीक को शामिल कर सुनहरे कल की ओर एक नया कदम

जीवन को सरल और अर्थपूर्ण बनाने के लिए शिक्षा को आधार स्तंभ कहा गया है। विद्यार्थियों के जीवन के सच्चे मित्र की उपाधि शिक्षा को दी गई है। मनुष्य समय खराब होने पर अपनी क्षमता से उसे अच्छा बनाने के लिए निरंतर प्रयास करता है। इसका उदाहरण हमें कोरोना के समय देखने को मिला। जब स्कूलों में ऑनलाइन शिक्षा प्रणाली को अपनाया गया। यह भारतीय शिक्षा प्रणाली में बतौर एक नए प्रयोग शामिल हुआ।

2 min read
Google source verification
photo_6194937747328840040_x.jpg

,,

नूपुर शर्मा
जयपुर। जीवन को सरल और अर्थपूर्ण बनाने के लिए शिक्षा को आधार स्तंभ कहा गया है। विद्यार्थियों के जीवन के सच्चे मित्र की उपाधि शिक्षा को दी गई है। मनुष्य समय खराब होने पर अपनी क्षमता से उसे अच्छा बनाने के लिए निरंतर प्रयास करता है। इसका उदाहरण हमें कोरोना के समय देखने को मिला। जब स्कूलों में ऑनलाइन शिक्षा प्रणाली को अपनाया गया। यह भारतीय शिक्षा प्रणाली में बतौर एक नए प्रयोग शामिल हुआ। विद्यार्थी से अधिक समय का मूल्य कोई नहीं जान सकता। ऑनलाइन शिक्षा से समय की बचत होती है। इसमें न तो शिक्षा के लिए दूर जाना पड़ता है और न ही पैसे आने जाने में पैसे खर्च होते हैं। इतना ही नहीं ऑनलाइन शिक्षा में बड़े कोचिंग सेंटरों का भी कोई खर्चा नहीं होता। जिससे समय की बचत के साथ-साथ पैसे की भी बचत होती है।



शिक्षा के इस माध्यम लंबे समय से कुछ लोग अपन रहे थे लेकिन कोरोलाकाल में इसका व्यापक इस्तेमाल हुआ। बदलते जीवन में तकनीक में कई बदलाव किए हैं। टैकनोलजी के कारण शिक्षा प्राप्त करने के तरीके में भी परिवर्तन आया है, आज ऑनलाइन शिक्षा में प्रयुक्त होने वाली शिक्षा-सामग्री को टेक्नोलॉजी के माध्यम से एक स्थान से दूसरे स्थान पर भेजना आसान हो गया है। पारंपरिक शिक्षा पद्धति अब लगभग पूरी तरह से बदल चुकी है। कंप्यूटर युग ने दुनिया में एक क्रांति ला दी है। इस तकनीक ने मनुष्य की शिक्षा प्रणाली को सरल बना दिया है। सरल शब्दों में कहा जा सकता है कि ऑनलाइन शिक्षा वह शिक्षा है, जिसमें मोबाइल, कंप्यूटर आदि तकनीकी माध्यमों से घर बैठे शिक्षा प्राप्त की जा सकती है।

ऑनलाइन शिक्षा देश और समाज के लिए फायदेमंद है। इसे छात्रों के उज्ज्वल भविष्य के लिए समय की मांग या सीढ़ी भी कहा जा सकता है। यह ऑनलाइन शिक्षा विद्यार्थियों को रोचक और आकर्षक तरीके से शिक्षा प्राप्त करने के नए अवसर भी प्रदान करती है। यही कारण है कि आज की परिस्थितियों में इस ऑनलाइन शिक्षा को विद्यार्थियों के जीवन का अभिन्न अंग बना दिया है, इस तथ्य को नकारा नहीं जा सकता । शिक्षा क्रांति का दावा नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 में शामिल है। इसमें पाठ्यपुस्तकों का बोझ कम कर पढ़ाई को अधिक से अधिक व्यावहारिक बनाने की बात कही गई थी। यह एक स्पष्ट तथ्य है कि ऑनलाइन शिक्षा प्रणाली शिक्षा प्रणाली में सबसे अधिक सहायक हो सकती है।