29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Operation Sindoor: राजस्थान सरकार का बड़ा फैसला, सभी चिकित्सा कर्मियों की छुट्टियां रद्द; 6 जिलों में स्कूल बंद

Operation Sindoor: ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद देशभर में अलर्ट का माहौल है। भारत-पाक सीमा पर बढ़ते तनाव को देखते हुए राजस्थान सरकार ने बड़े स्तर पर एहतियाती कदम उठाए हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Nirmal Pareek

•

Updated: 8 May 2025, 6:32 PM IST

CM Bhajanlal

Operation Sindoor: ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद देशभर में अलर्ट का माहौल है। भारत-पाक सीमा पर बढ़ते तनाव को देखते हुए राजस्थान सरकार ने बड़े स्तर पर एहतियाती कदम उठाए हैं। प्रदेश में चिकित्सा विभाग के सभी कर्मचारियों की छुट्टियां तत्काल प्रभाव से रद्द कर दी गई हैं। इसके साथ ही सीमा से सटे 6 जिलों में स्कूलों और कॉलेजों को बंद कर दिया गया है।

राज्य सरकार ने आमजन से अफवाहों पर ध्यान न देने और प्रशासन के साथ सहयोग करने की अपील की है। स्वास्थ्य व आपदा प्रबंधन विभाग हर हालात के लिए तैयार है और किसी भी संकट की स्थिति में त्वरित राहत और उपचार सुनिश्चित किया जाएगा।

अलर्ट मोड पर स्वास्थ्य विभाग

राजस्थान के निदेशक जनस्वास्थ्य डॉ. रविप्रकाश शर्मा ने आदेश जारी करते हुए बताया कि आपदा प्रबंधन और संभावित आपातकालीन स्थिति को ध्यान में रखते हुए सभी चिकित्सकों, नर्सिंगकर्मियों और पैरामेडिकल स्टाफ की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं। सभी कर्मचारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे बिना सक्षम अनुमति के मुख्यालय नहीं छोड़ सकते। अपना मोबाइल फोन हर समय ऑन रखें। तैनाती वाले अस्पताल या स्वास्थ्य केंद्र पर हर स्थिति के लिए तैयार रहें।

अस्पतालों की खिड़कियों पर काला पर्दा

बता दें, पाली जिले में विशेष एहतियात बरते जा रहे हैं। सभी सरकारी अस्पतालों की खिड़कियों को काले रंग के कवर से ढका गया है, ताकि रात में रोशनी बाहर न जाए। बांगड़ अस्पताल सहित जिले के 24 सीएचसी, 70 पीएचसी और अन्य चिकित्सा इकाइयों में यह कदम लागू किया गया है। वहीं, रोटरी क्लब में 15 बेड का इमरजेंसी वार्ड तैयार किया गया है।

यहां देखें वीडियो-


6 जिलों में स्कूल-कॉलेज बंद

इससे पहले सुरक्षा कारणों से पाकिस्तान सीमा से सटे 6 जिलों- जोधपुर, फलोदी, जैसलमेर, बाड़मेर, श्रीगंगानगर और बीकानेर में सरकारी और निजी स्कूलों, आंगनबाड़ी केंद्रों, मदरसों को बंद कर दिया गया है। जोधपुर जिले में कॉलेजों को भी बंद किया गया है और सभी परीक्षाएं स्थगित कर दी गई हैं। यह आदेश 8 मई से आगामी आदेश तक लागू रहेगा।

राज्य सरकार पूरी तरह सतर्क

गौरतलब है कि प्रदेश सरकार ने सभी जिला कलेक्टरों को आपदा प्रबंधन से जुड़े सभी इंतजाम पूरे रखने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री कार्यालय की निगरानी में स्वास्थ्य, शिक्षा, आपूर्ति, पुलिस और प्रशासनिक विभागों को अलर्ट पर रखा गया है। वहीं, सीमावर्ती इलाकों में बिना अनुमति कोई भी गतिविधि नहीं करने के आदेश हैं।

यह भी पढ़ें : ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद हाई अलर्ट पर जयपुर, SMS स्टेडियम को उड़ाने की मिली धमकी; IPL से पहले बढ़ाई सुरक्षा

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग