4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जयपुर
स्कूल शिक्षा में पदों की कटौती का मंत्रालयिक कर्मचारी कर रहे विरोध
Play video

स्कूल शिक्षा में पदों की कटौती का मंत्रालयिक कर्मचारी कर रहे विरोध

www.patrika.com/rajasthan-news
Google source verification

जयपुर

image

MOHIT SHARMA

Aug 11, 2018

जयपुर। राज्य सरकार की ओर से स्कूल शिक्षा विभाग में पदों की कटौती का मंत्रालयिक कर्मचारी प्रदेशभर में विरोध कर रहे हैं। हाल ही सरकार ने प्रदेश के स्कूल शिक्षा विभाग के ब्लॉक, जिला व संभाग स्तरीय कार्यालयों के पुर्नगठन कर एकीकृत शिक्षा संकुलों की स्थापना की है। मंत्रालयिक कर्मचारियों का कहना है कि सरकार की इस नई व्यवस्था से प्रदेश में मंत्रालयिक कर्मचारियों के करीब 1500 से अधिक पद समाप्त हो गए है। जयपुर के शिक्षा संकुल में प्रारंभिक और माध्यमिक शिक्षा में अब तक करीब 107 मंत्रालयिक कर्मचारियों के पद थे, जो नई व्यवस्था में 27 ही रह गए हैं। कर्मचारियों का आरोप है कि सरकार ठेका प्रथा को बढ़ावा देने के लिए ऐसा कर रही है। उनका कहना है पदों की कटौती का असर आगे होने वाली पदोन्नति पर भी पड़ेगा।
मंत्रालयिक कर्मचारियों का कहना है कि वे इस संबंध में आंदोलन को उग्र करेंगे। उनका कहना है कि मुख्यमंत्री को राजस्थान गौरव यात्रा के दौरान भी इसका विरोध झेलना पड़ सकता है।
राजस्थान राज्य मंचालयिक कर्मचारी महासंघ के प्रदेश संयुक्त महामंची वीरेन्द्र दाधीच ने संगठन के माध्यम से सरकार से मांग कि है कि समाप्त किए गए सभी पद शीघ्र ही पुन: स्वीकृत किए जाएं।