उन्होंने मोदी सरकार और यूपीए सरकार में राजस्थान के लिए रेलवे बजट की तुलना आंकड़ों सहित बताई और कार्यकर्ताओं से कहा कि आप इन्हीं आंकड़ों के जरिए कांग्रेस को जवाब दें। कार्यक्रम के दौरान अव्यवस्था इतनी हावी रही कि वैष्णव कार्यकर्ताओं के बीच जाकर संवाद नहीं कर पाए। कार्यक्रम में शहर अध्यक्ष राघव शर्मा ने स्वागत संबोधन दिया। मंत्री, सांसद, विधायक, पार्षद भी मौजूद रहे।