विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष रामेश्वर डूडी ने आरोप लगाया कि राज्य की भाजपा सरकार में भय और भ्रष्टाचार लगातार बढ़ रहा है। प्रदेश में घोटालों की सरकार है तथा आमजन की परेशानी से उसे मतलब नहीं है।
पुलिस तंत्र सरकार के हाथ से निकल चुका है। नेता प्रतिपक्ष डूडी शनिवार को मिडवे पर संवाददाताओ से बात कर रहे थे।
नेता प्रतिपक्ष राज्य सरकार पर आरोपों की झड़ी लगाते हुए कहा कि प्रदेश में अराजकता का माहौल है, कानून व्यवस्था बदहाल होने से अपराध बढ़ रहे हं। अकेले अलवर जिले मे ही दो माह मे 7 हत्याएं हो चुकी हैं। घर मे घुस कर बदमाश परिजनों को मार रहे हैं। पुलिस अपराधों पर अकुंश लगाने में नाकाम साबित हो रही है।
मुख्यमंत्री व उनके पुत्र ललित गेट में लिप्त हैं, प्रदेश में 45 हजार करोड़ रुपए का खनन घोटाला हुआ है। उन्होंने कहा कि खनन घोटाले में कांग्रेस ने विधानसभा से सड़कों तक सरकार को घेरने का कार्य किया है।
इससे पूर्व मिडवे पर बानसूर विधायक शकुन्तला रावत, पूर्व विधायक टीकाराम जूली, अजीत यादव, बस्तीराम यादव, जाट महासभा के जिलाध्यक्ष बलबीर छिल्लर, कांग्रेस महिला जिलाध्यक्ष अनीता चौधरी, रोहिताश्व चौधरी, भौरेलाल बागड़ी, ब्लॉक अध्यक्ष धर्मवीर आर्य, दाताराम यादव, पार्षद प्रदीप यादव, योगेश मेहता, रामजस यादव, अजय यादव सहित अन्य लोगों ने नेता प्रतिपक्ष डूडी का स्वागत किया।
सर्किल के लिए जमीन लेने का विरोधकस्बे के मुख्य हाईवे चौराहे पर प्रस्तावित सर्किल निर्माण के लिए जमीन लेने के लिए जारी अधिसूचना के विरोध में दुकानदारों ने नेता प्रतिपक्ष को ज्ञापन सौंप कर बताया कि हाईवे द्वारा यह तीसरी बार भूमि अवाप्त की गई है। इससे पूर्व दो बार भूमि ले चुके हैं।
बार-बार भूमि अवाप्ति से निर्माण तोडऩे पड़ रहे हैं। इससे लगभग एक हजार दुकानें खत्म हो जाएंगी। दुकानदारों का कहना था कि यहां सर्किल की जरूरत नहीं है। सर्किल के बजाय यहां बाइपास बनाने की जरूरत है। इस पर डूडी ने कहा कि सब लोग संघर्ष करें, उनके साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा।
भाषा की रही चर्चाज्ञापन सौंपते समय व्यापारियों ने कहा कि गत दिनों केन्द्रीय मंत्री नितिन गड़करी को भी मामले का ज्ञापन सौंपा था तब उन्होंने आश्वासन दिया था, लेकिन कुछ हुआ नहीं। तब डूडी ने कहा कि ये ... बीजेपी वाले और उन्होंने यही बात दो बार दोहराई जिसकी वहां पर चर्चा रही।
सरकार ने एक भी वादा पूरा नहीं कियाबानसूर में विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता रामेश्वर डूडी शनिवार देर शाम कस्बे के नारायणपुर रोड पर पूर्व कांग्रेस की ब्लॉक अध्यक्ष सुनीता चौधरी के निवास पर पहुंचे। इस मौके पर कांगे्रस कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया इस मौके पर डूडी ने कहा कि दो वर्ष के अंदर भाजपा सरकार ने एक भी वादा पूरा नहीं किया।
केन्द्र ओर प्रदेश सरकार ने रोजगार के नाम युवाओं को ठगा है ओर एक भी रोजगार नहीं दिया। वर्तमान सरकार स्कूलों को बंद करने का कार्य कर रही है। भाजपा की सरकार लाठी ओर गोली से सरकार चला रही है।
गरीब, किसान, मजदूर व कर्मचारियों को अपनी मांगे मनवाने के लिए लाठियां खानी पड़ रही है। प्रदेश में कानून व्यवस्था चौपट है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में भय व भ्रष्ट्राचार का माहौल है। इस मौके पर विधायक शकुंतला रावत ने भी संबोधित किया।
इस मौके पर राम सिंह गोदारा, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भौरेलाल बागड़ी, युवक कांग्रेस के अजय यादव, इन्द्राज गुर्जर, विजेन्द्र महलावत, एडवोकेट विजय सिंह चौधरी, संदीप चौधरी, प्रदेश महिला सचिव गुलाब देवी, एडवोकेट धर्मपाल यादव नरेश गुप्ता रामेश्वर मुक्कड़, अशीष शर्मा सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
इससे पूर्व बानसूर सीमा में प्रवेश करने विधानभा के विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता रामेश्वर डूडी का कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष एडवोकेट जगराम रावत के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया इस मौके पर गोपाल सैनी, जयराम पुनिया, शिवरतन सोनी, प्रमोद मीणा, सुनील रांगेरा सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।